Trump backs down, halts tariffs for 90 days

ट्रंप बैकफुट पर आए, टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका, चीन को नहीं दी राहत

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 75 से ज्यादा देशों पर लगाए रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह फैसला लागू भी हो गया है। ट्रंप ने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर लगे टैरिफ को 104 फीसदी से बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है। ट्रम्प ने यह कार्रवाई चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी 84 फीसदी टैरिफ के बाद की है। चीन पर 125 फीसदी टैरिफ लगाने का मतलब है कि चीन में बना 100 डॉलर का सामान अब अमेरिका में जाकर 225 डॉलर का हो जाएगा। अमेरिका में चीनी सामानों के मंहगे होने से उसकी बिक्री नहीं होगी या कम हो जाएगी।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि चीन ने ग्लोबल मार्केट के लिए सम्मान नहीं दिखाया है। इसी वजह से मैं उस पर टैरिफ बढ़ाकर 125फीसदी कर रहा हूं। उम्मीद है कि चीन को जल्द समझ आ जाएगा कि अमेरिका और दूसरे देशों को लूटने के दिन गए। जो देश डील करेंगे, उनके लिए टैरिफ 10 फीसदी रहेगा। ट्रम्प ने कहा कि 75 से ज्यादा देशों ने अमेरिका के प्रतिनिधियों को बुलाया है और इन देशों ने मेरे मजबूत सुझाव पर अमेरिका के खिलाफ किसी भी तरह से जवाबी कार्रवाई नहीं की है। इसलिए मैंने 90 दिन के विराम को स्वीकार किया है। टैरिफ पर इस रोक से नए व्यापार समझौतों पर बातचीत करने का समय मिलेगा।
वहीं, वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत करने के इच्छुक देशों के लिए यह दर घटकर 10 फीसदी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कनाडा और मेक्सिको के कुछ सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगता था। अब उन्हें भी बेसलाइन टैरिफ में शामिल कर लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यूरोपीय यूनियन इस बेसलाइन टैरिफ में शामिल है या नहीं।

×
Date : 11 April 2025 Posted By : EDITOR
ट्रंप बैकफुट पर आए, टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका, चीन को नहीं दी राहत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]