Trump said in Davos that only the US can save Greenland.

दावोस में बोले ट्रंप : ग्रीनलैंड को सिर्फ यूएस बचा सकता है, पुतिन और जिनपिंग करना चाहते हैं कब्जा

दावोस में बोले ट्रंप : ग्रीनलैंड को सिर्फ यूएस बचा सकता है, पुतिन और जिनपिंग करना चाहते हैं कब्जा

दावोस । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी पर बात की। ट्रंप ने यूरोप को भी आड़े हाथों लिया और ग्रीनलैंड पर भी बड़ा बयान दिया।
ट्रंप ने कहा कि मुझे यूरोप से प्यार है लेकिन वह सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रहा है। यूरोप के कुछ हिस्से ऐसे हैं, जो अब पहचान में भी नहीं आते। हम इस पर बहस कर सकते हैं लेकिन इसमें बहस की कोई गुंजाइश नहीं है। दुनिया हमें फॉलो कर बर्बादी के रास्ते से बच सकती है। मैंने कई मुल्कों को बर्बाद होते देखा है। यूरोप में मास माइग्रेशन हो रहा है। अभी वो समझ नहीं रहे हैं कि इसके क्या-क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। यूरोपीयन यूनियन को मेरी सरकार से सीखना चाहिए।
ट्रंप ने कहा कि यूरोप की आव्रजन नीतियों और आर्थिक नीतियों ने विनाशकारी परिणाम दिए हैं, जबकि इसके उलट अमेरिका में बड़े बदलाव हुए हैं।
ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर कहा कि यह बर्फ का एक बड़ा खूबसूरत टुकड़ा है। मैं ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों का सम्मान करता हूं। हमने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान ग्रीनलैंड की मदद की थी। ग्रीनलैंड की रक्षा हमारे सिवाए कोई भी मुल्क नहीं कर सकता। सिर्फ हम ही ग्रीनलैंड को बचा सकते हैं1 हमने वर्ल्ड वॉर 2 के वक्त ग्रीनलैंड को बचाया था। हम बेवकूफ थे जो हमने ग्रीनलैंड को वापस दे दिया।
मैं सिर्फ ग्रीनलैंड मांग रहा हूं, जो हमारा था। हमें इसकी पूर्ण ऑनरशिप चाहिए। आप लीज पर इसकी रक्षा नहीं कर सकते। हमारे प्रस्तावों पर देश हां और ना कह सकते हैं लेकिन अमेरिका आपके रिस्पॉन्स को याद रखेगा।
उन्होंने कहा कि हम अब बहुत बड़ी मिलिट्री पावर हैं। मैं मिलिट्री का इस्तेमाल नहीं करना चाहता और ना ही करना चाहूंगा लेकिन हम फिर भी ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए मिलिट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें हमारी सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है।
ट्रंप ने कहा कि नाटो को हमने दशकों तक फंड दिया लेकिन हमें बदले में उससे बहुत कम मिला। नाटो की सारी की सारी फंडिंग अमेरिका से होती है।
उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से देश में महंगाई लगातार कम हो रही है। अमेरिका में स्टॉक एक्सचेंज अब तक के उच्च स्तर पर रहा है। मेरे कार्यकाल में देश में निवेश 18 ट्रिलियन डॉलर रहा है। अमेरिका दुनिया का इकोनॉमिक कैपिटल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]