ट्विटर ने पब्लिक पॉलिसी टीम से और कर्मचारियों की छंटनी की - Update Now News

ट्विटर ने पब्लिक पॉलिसी टीम से और कर्मचारियों की छंटनी की

 

नई दिल्ली । ट्विटर ने पिछले सप्ताह अपने इन्फ्रास्ट्रक्च र वर्टिकल में अज्ञात संख्या में इंजीनियरों की छंटनी करने के बाद, अपनी शेष पब्लिक पॉलिसी टीम से और अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। ट्विटर पब्लिक पॉलिसी टीम की एक सदस्य ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया कि उन्हें हटा दिया गया है। थियोडोरा (थियो) स्केडास ने पोस्ट किया, “कल ट्विटर पर मेरा आखिरी दिन था, क्योंकि बाकी की आधी पब्लिक पॉलिसी टीम को कंपनी से निकाल दिया गया है। यह बयां करना मुश्किल है कि मैं कितनी भाग्यशाली थी कि मुझे यह असाधारण अवसर मिला था। यह वास्तव में एक ड्रीम जॉब था। उन्होंने कहा, “ईरान, यूक्रेन और लीबिया सहित वैश्विक संघर्षो में लोगों की रक्षा के लिए हमने जो काम किया है, उस पर मुझे गर्व है। मस्क के अनुसार, ट्विटर के पास अब सिर्फ 2,000 से अधिक कर्मचारी हैं। अक्टूबर में जब उन्होंने पदभार संभाला था तब इसमें 7,500 से अधिक कर्मचारी थे। मस्क ने लेटेस्ट लाइव ऑडियो कन्वर्जेशन प्लेटफॉर्म ट्विटर स्पेसेस में कहा कि ट्विटर अगले साल लगभग 3 अरब डॉलर खोने के रास्ते पर था, लेकिन अब नौकरी में कटौती के बाद ‘मोटे तौर पर कैश फ्लो ब्रेक ईवन’ होना चाहिए। ट्विटर ने लागत में कटौती के लिए नवंबर की शुरुआत में करीब 3,700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। सैकड़ों ने बाद में इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों को अग्रिम लिखित नोटिस दिए बिना बड़े पैमाने पर छंटनी के लिए कंपनी पर अमेरिका में मुकदमा भी चलाया गया था।

×
Date : 26 December 2022 Posted By : EDITOR
ट्विटर ने पब्लिक पॉलिसी टीम से और कर्मचारियों की छंटनी की
News Image

 

नई दिल्ली । ट्विटर ने पिछले सप्ताह अपने इन्फ्रास्ट्रक्च र वर्टिकल में अज्ञात संख्या में इंजीनियरों की छंटनी करने के बाद, अपनी शेष पब्लिक पॉलिसी टीम से और अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया है। ट्विटर पब्लिक पॉलिसी टीम की एक सदस्य ने गुरुवार देर रात ट्वीट किया कि उन्हें हटा दिया गया है। थियोडोरा (थियो) स्केडास ने पोस्ट किया, "कल ट्विटर पर मेरा आखिरी दिन था, क्योंकि बाकी की आधी पब्लिक पॉलिसी टीम को कंपनी से निकाल दिया गया है। यह बयां करना मुश्किल है कि मैं कितनी भाग्यशाली थी कि मुझे यह असाधारण अवसर मिला था। यह वास्तव में एक ड्रीम जॉब था। उन्होंने कहा, "ईरान, यूक्रेन और लीबिया सहित वैश्विक संघर्षो में लोगों की रक्षा के लिए हमने जो काम किया है, उस पर मुझे गर्व है। मस्क के अनुसार, ट्विटर के पास अब सिर्फ 2,000 से अधिक कर्मचारी हैं। अक्टूबर में जब उन्होंने पदभार संभाला था तब इसमें 7,500 से अधिक कर्मचारी थे। मस्क ने लेटेस्ट लाइव ऑडियो कन्वर्जेशन प्लेटफॉर्म ट्विटर स्पेसेस में कहा कि ट्विटर अगले साल लगभग 3 अरब डॉलर खोने के रास्ते पर था, लेकिन अब नौकरी में कटौती के बाद 'मोटे तौर पर कैश फ्लो ब्रेक ईवन' होना चाहिए। ट्विटर ने लागत में कटौती के लिए नवंबर की शुरुआत में करीब 3,700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। सैकड़ों ने बाद में इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों को अग्रिम लिखित नोटिस दिए बिना बड़े पैमाने पर छंटनी के लिए कंपनी पर अमेरिका में मुकदमा भी चलाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]

Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

📰 Generate e-Paper Clip Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा, फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का अतिरिक्त लाभ मिलेगा नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती […]