Uddhav said - I.N.D.I.A Alliance is the reason why gas cylinder

उद्धव बोले- गैस सिलेंडर सस्ता होने की वजह I.N.D.I.A अलायंस:दावा- सरकार आगे चलकर फ्री सिलेंडर भी देगी

 

Mumbai: विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई के ग्रांड हयात होटल में होगी। इस बैठक से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में NCP नेता शरद पवार ने कहा- हम परिवर्तन के लिए एक साथ आए हैं। 28 पार्टियों का सम्मेलन कल से शुरू होगा। चुनाव में परिवर्तन के लिए विकल्प जरूरी है। हमारा भरोसा है कि देश को एक बढ़िया विकल्प मिलेगा। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा- हमारा गठबंधन बनते ही सरकार ने गैस के दाम कम कर दिए हैं। देखते जाइए, आगे से फ्री सिलेंडर भी देंगे। नौ साल से इन्हें बहनों की याद नहीं आई, इस बार रक्षाबंधन का गिफ्ट दे रहे हैं। क्या पहले रक्षाबंधन नहीं मनाया गया था।
हमारी विचारधारा अलग-अलग जरूर है, हमारा उद्देश्य एक है, संविधान की रक्षा करना। हमारे पास प्रधानमंत्री बनाने के लिए कई चॉइस हैं, लेकिन भाजपा के पास मोदी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा- हमारे गठबंधन में 11 मुख्यमंत्री हैं। गठबंधन में शामिल पार्टियों को पिछले चुनाव में 23 करोड़ वोट मिले थे, जबकि भाजपा को 22 करोड़ वोट मिले थे। तब हम अलग-अलग थे, इसलिए भाजपा जीत गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंडोनेशिया से आने-जाने वाली उड़ानें फिर शुरू हुईं, ज्वालामुखी फटने के कारण बंद रखने पड़े थे एयरपोर्ट जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और आस-पास के इलाकों में आने-जाने वाली उड़ानें मंगलवार को फिर से शुरू हो गईं। ज्वालामुखी फटने से निकली राख के कारण दो दिनों तक एयरपोर्ट बंद रखने […]

‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘फाइबर से ग्लोबल मार्केट तक बिछेगा नेटवर्क, यूपी बनेगा टेक्सटाइल का वैश्विक हब’, लखनऊ में बोले सीएम योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरासत, हुनर व युवा शक्ति यूपी की सबसे बड़ी ताकत है। यूपी का मतलब ‘अल्टीमेट पोटेंशियल’ है। उत्तर प्रदेश के पास मानव संसाधन, उद्योग, उद्यमिता […]