UGC NET 2024 Exam Cancelled

UGC NET 2024 Exam Cancelled: अखिलेश यादव बोले- पेपर लीक सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान

 

UGC-NET 2024 परीक्षा रद्द, अखिलेश यादव बोले- पेपर लीक सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान

नई दिल्ली: देशभर में बुधवार को यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा रद्द कर दी गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार को यूजीसी नेट 2024 एग्जाम कैंसिल कर दिया। इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई जांच करने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि पेपर लीक होने की वजह से यूजीसी नेट परीक्षा रद्द की गई। अब इस मामले में राजनीति शुरू हो गई है। इसे लकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर हमला बोला है।
नीट रिजल्ट का विवाद अभी ठंडा ही नहीं पड़ा था कि एक और परीक्षा का मामला सामने आ गया। एक दिन पहले मंगलवार को यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा हुई थी। इसके 24 घंटे अंदर ही शिक्षा मंत्रालय ने इस एग्जाम को कैंसिल करने का ऐलान कर दिया। यूजीसी-नेट एग्जाम क्यों रद्द किया गया, इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार का सिर्फ यही कहना है कि सीबीआई एग्जाम में गड़बड़ी के मामले की जांच करेगी।
शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि देश के विभिन्न शहरों में दो चरणों में 18 जून को यूजीसी-नेट परीक्षा ओएमआर मोड में कराई गई थी। इस परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर आज राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट मिले। ऐसे में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए फैसला लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द की जाए। ये परीक्षा नए सिरे से कराई जाएगी। इसके लिए जानकारी दी जाएगी। साथ ही सीबीआई को इस मामले की जांच सौंपी जा रही है।
अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
यूपी के पूर्व सीएम और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अबकी बार, पेपर लीक सरकार। अब ये सरकार कुछ ही दिनों की मेहमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]