Ujjain Chief Minister Shivraj had darshan of Mahakal

MP-Ujjain : मुख्यमंत्री शिवराज ने महाकाल के किए दर्शन, महाकाल के सामने बैठकर किया जाप

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने महाकाल के किए दर्शन , महाकाल के सामने बैठकर किया जाप

उज्जैन : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के लिए कहा कि वे राष्ट्रीय शर्म हो गए हैं। सीएम ने ‘पनौती’ शब्द को लेकर उठे विवाद पर कहा कि उनकी बुद्धि मारी गई है। सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का वरदान बताया। उन्होंने सभी चुनाव वाले राज्यों में बीजेपी की जीत का दावा किया। कहा कि हमारी टीम शानदार खेली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया। सीएम ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है। उज्जैन पहुंचने पर सबसे पहले उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीएम पत्नी साधना सिंह के साथ हरसिद्धि मंदिर रवाना हुए। यहां भी करीब आधे घंटे तक पूजन पाठ कर माता हरसिद्धि का आशीर्वाद लिया। आखिर में सीएम भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल के सामने बैठकर जाप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]