अल्‍ट्राटेक सीमेंट ने इंडियानेक्‍स्‍ट के 5वें एडिशन के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की ‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’ की घोषणा की - Update Now News

अल्‍ट्राटेक सीमेंट ने इंडियानेक्‍स्‍ट के 5वें एडिशन के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की ‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’ की घोषणा की

UltraTech Cement calls for entries to 5 th edition of IndiaNext
Announces theme of this year’s initiative – ‘Build with Speed’

‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’ थीम का लक्ष्‍य है सबसे नई टेक्‍नोलॉजीज, प्रक्रियाओं और मटेरियल्‍स से ऐसे होम डिजाइन विकसित करना

मुंबई : अल्‍ट्राटेक सीमेंट भारत में ग्रे सीमेंट, व्‍हाइट सीमेंट और रेडी-मिक्‍स कंक्रीट का सबसे बड़ा उत्‍पादक है। उसने नामी आर्किटेक्‍ट्स, विशेषज्ञों और इंजिनियरिंग तथा आर्किटेक्‍चरल सेक्‍टर्स की स्‍टूडेंट कम्‍युनिटी से बेहतरीन प्रतिभाओं को अपनी इंडियानेक्‍स्‍ट पहल के 5वें एडिशन में पंजीकरण के लिये आमंत्रित किया है। एंट्री किट्स और प्रतियोगिता का विवरण www.ultratechindianext.com पर उपलब्‍ध है। इस साल की इंडियानेक्‍स्‍ट पहल की थीम है ‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’। इसमें भारत के इंजिनियरों, आर्किटेक्‍ट्स और डिजाइनरों की मिश्रित प्रतिभाएं एक शहरी या ग्रामीण परिदृश्‍य वाला एक प्रोजेक्‍ट चुनने और प्रभाव पैदा करने वाला एक खोजपरक डिजाइन प्रस्तुत करने के लिये मुकाबला करेंगी, जिससे भारत को अपने सतत् विकास लक्ष्‍यों (एसडीजी) की पूर्ति में मदद मिले।
‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’ थीम का लक्ष्‍य है सबसे नई टेक्‍नोलॉजीज, प्रक्रियाओं और मटेरियल्‍स से ऐसे होम डिजाइन विकसित करना, जो भारत की वृद्धि की गाथा को नए ढंग से गढ़ सकें। यह थीम भाग लेने वालों को समयबद्ध तरीके से देश में आवासीय विकास की प्राथमिकताओं को पूरा करने की महत्‍वाकांक्षी चुनौती लेने की चुनौती देता है।
शहरी परिदृश्‍य चुनने वाले प्रतियोगी आवास के ऐसे समाधान विकसित करने पर केन्द्रित होंगे, जो प्रवासी कर्मियों या झुग्‍गी में रहने वाली आबादी के पुनर्वास पर लक्षित हों। ग्रामीण परिदृश्‍य चुनने वाले प्रतियोगी भारत के गांवों में रहने वाली बेघर आबादी या प्रवासी मजदूरों के लिये आवासीय समाधान विकसित करने पर केन्द्रित होंगे। ग्रामीण परिदृश्‍य के तहत होने वाली एंट्रीज सरकारी योजनाओं, जैसे कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाय-जी) से लाभ ले सकने वाले समुदायों के लिये भी बड़े पैमाने पर कम लागत वाले आवासों की ओर रूझान दिखा सकती हैं।
इस साल सभी एंट्रीज को ऑनलाइन स्‍वीकार किया जाएगा और मापदंडों का एक व्‍यापक श्रृंखला में आर्किटेक्‍ट्स के एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। यह मापदंड होंगे निर्माण की गति, रचनात्‍मकता और नवाचार, परियोजना की आयु, इस्‍तेमाल होने वाली टेक्‍नोलॉजी और सामग्रियाँ, पैमाना बढ़ाने की योग्‍यता और कुल मिलाकर पैदा होने वाला प्रभाव।
प्रविष्टियाँ जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।
इंडियानेक्‍स्‍ट की शुरूआत वर्ष 2015 में हुई थी और इसने पिछले चार एडिशंस में 10,000 से ज्‍यादा प्रतिभागियों को आकर्षित किया है। अल्‍ट्राटेक की इस पहल का लक्ष्‍य है इंजिनियरों और आर्किटेक्‍ट्स के बीच से उभरती प्रतिभाओं को खोजपरक आइडिया लाने के लिये प्रोत्‍साहित करना, ताकि हमारे देश के विकास से जुड़े सबसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों को सम्‍बोधित किया जा सके।
पिछले एडिशंस में इंडियानेक्‍स्‍ट कई महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों पर केन्द्रित रहा है, जैसे कि स्‍मार्ट सिटी प्‍लानिंग, कौशल विकास, क्षमतावान परिवहन और सार्वजनिक परिवहन, जल, स्‍वच्‍छता और कचरे का निपटान, ग्रामीण समुदाय का डिजाइन और बढ़ती आबादी के लिये आवास।

×
Date : 24 December 2021 Posted By : EDITOR
अल्‍ट्राटेक सीमेंट ने इंडियानेक्‍स्‍ट के 5वें एडिशन के लिये प्रविष्टियाँ आमंत्रित की ‘बिल्‍ड विद स्‍पीड’ की घोषणा की
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों को प्रीमियम एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराने के लिए यूट्यूब के साथ की साझेदारी Mumbai: आज के समय में, ग्राहकों के लिए मोबाइल डेटा अब सिर्फ कनेक्टेड रहने का माध्यम नहीं रह गया है। यह अब उनके लिए शो और फिल्में देखने, अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को फॉलो करने, म्यूज़िक […]

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]