Amit Shah addressed public meetings in Dhar and Indore

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने धार एवं इंदौर की मनावर विधानसभाओं में जनसभा को किया सम्बोधित

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने धार एवं इंदौर की मनावर विधानसभाओं में जनसभा को किया सम्बोधित
राम मंदिर निर्माण को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम कांग्रेस ने किया
कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया

धार । इस बार मध्यप्रदेश को तीन दीपावली मनानी है। एक दीपावली कल मनेगी, दूसरी दीपावली 3 दिसंबर को जब भाजपा सरकार बनेगी तब मनानी है और तीसरी दीपावली 22 जनवरी को मनेगी जब अयोध्या में रामलला भव्य मंदिर में विराजित होंगे, तब हर घर में दीपावली मनेगी। कई वर्षों से देश की जनता के हृदय की इच्छा थी की अयोध्या में रामलला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान हो मगर यह कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की सारी बाधाओं को दूर किया। मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और आने वाली 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा भी करने वाले है। यह बात केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को धार जिले की मनावर विधानसभा में जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। श्री शाह ने धार जिले गंधवानी विधानसभा के अवल्दा, बदनावर के मंडी प्रांगण, धार के किला मैदान और इंदौर के देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को भी सम्बोधित किया। सभा को पार्टी प्रत्याशी शिवराम कन्नौजे ने भी संबोधित किया।
15 महीने मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने बंद कर दी थी तीर्थ दर्शन योजना
उन्होंने कहा कि पहले तीर्थ दर्शन यात्रा योजना हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चालू करी थी जिसे 15 महीने मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ ने बंद कर दी थी। जब फिर से कमल फूल की सरकार बनी तो तीर्थ दर्शन योजना चालू की। इस बार फिर भाजपा सरकार बनेगी और सबको बारी-बारी से अयोध्या का दर्शन कराने का काम हमारी सरकार करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]