अमेरिका : हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई - Update Now News

अमेरिका : हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई

 

होनोलूलू। अमेरिकी राज्य हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, माउई पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने संवाददाताओं से कहा कि “अब तक 99 हैं”, और लगभग 25 प्रतिशत प्रभावित क्षेत्र की तलाशी ली जा चुकी है। वाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा, “विनाश का पैमाना अविश्वसनीय है। वर्नर के अनुसार, आग से 2,200 से अधिक संरचनाएं नष्ट हो गईं, जिनमें से लगभग 86 प्रतिशत आवासीय इमारतें थीं। मवार को गवर्नर ने चेतावनी दी कि रोजाना 10 से 20 पीड़ित पाए जा रहे हैं। द्वीप पर झुलसे हुए खंडहरों की तलाशी जारी है। धुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी ने 8 नवंबर, 2018 को कैलिफोर्निया में लगी कैंप फायर को भी पीछे छोड़ दिया, जहां 85 लोगों की मौत हो गई थी। उई काउंटी के अधिकारियों ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि लहाइना की आग पर सोमवार शाम तक 85 प्रतिशत काबू पा लिया गया। आग में 2,170 एकड़ जमीन जल गई है। गल की आग ने ऐतिहासिक शहर लहाइना को लगभग पूरी तरह से नष्ट कर दिया है, जो माउई का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और कभी हवाई राज्य की राजधानी था। यहां लगभग 13,000 लोग रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मैं अपने रहबर अली हुसैनी खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश करने आया हूं -यूपी से छोटी-सी भेंट लेकर दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचा मासूम सरवर नई दिल्ली । अमेरिका और इजराइल युद्ध से तनाव पूर्ण हालात में ईरान को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। भारत में भी कश्मीर से लेकर केरल […]