अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया
अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया
ट्रम्प बोले- ट्रेड डील पर भी सहमति बनी, मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करेंगे
US President Donald Trump and Prime Minister Narendra Modi on Monday said that India and the US have reached a trade deal as Washington has agreed to lower tariffs on India to 18 per cent from 50 per cent that came into effect on August 27. The European Union, the UK, Japan and South Korea have rates between 10 and 15 per cent.
New Delhi : अमेरिका ने भारत पर लगे कुल 50% टैरिफ को घटाकर अब 18% कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी दी। ट्रम्प ने कहा कि पीएम मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करके अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ ट्रेड डील हो गई है। इसके बाद पीएम मोदी ने पोस्ट करके कहा- यह जानकार खुशी हुई कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगाा। हालांकि उनके पोस्ट में ट्रेड डील को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अमेरिका ने अगस्त 2025 में भारत पर दो बार टैरिफ लगाया था। पहली बार 1 अगस्त को व्यापार घाटे को लेकर 25% टैरिफ लगाया गया। इसके बाद 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया था। राष्ट्रपति ट्रम्प और PM मोदी दोनों ने रूसी तेल खरीदने की वजह से लगाए गए 25% एक्स्ट्रा टैरिफ पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने NDTV से बातचीत में कहा कि भारत पर अब कुल टैरिफ 18% ही रहेगा।
ट्रम्प ने पोस्ट कर लिखा कि आज सुबह (भारतीय समय के मुताबिक रात) उनकी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत हुई। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बात हुई। इसमें व्यापार (ट्रेड) और रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का विषय भी शामिल था। मोदी इस बात पर सहमत हुए कि भारत, रूस से तेल खरीदना कम करेगा और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके साथ ही वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी चर्चा हुई।
ट्रम्प ने कहा कि उनका मानना है कि इन कदमों से यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में मदद मिल सकती है, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है।
ट्रम्प ने यह भी लिखा कि पीएम मोदी की अपील और उनके प्रति सम्मान के चलते, अमेरिका और भारत के बीच तुरंत एक व्यापार समझौता करने पर सहमति बनी है। इस समझौते के तहत अमेरिका, भारत पर लगाए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। वहीं भारत भी अमेरिका पर लगाए गए अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और उन्हें धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ यानी अमेरिका से सामान खरीदने को लेकर बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत, अमेरिका से 500 अरब डॉलर (करीब 41 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा।
