Uttar Pradesh Congress announced the names of

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। राज्य के सभी 75 जिलों के लिए गुरुवार को जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है और इसके साथ ही महानगर अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी रुद्र दमन सिंह को सौंपी है। इसके अलावा, बस्ती में जिला अध्यक्ष का पद विश्वनाथ चौधरी को सौंपा गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए भी कांग्रेस ने नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिनमें झांसी में देशराज रिछारिया, ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया शामिल हैं। इसके अलावा, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बलिया में उमाशंकर पाठक, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज में भी बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रयागराज महानगर के अलावा गंगा पार और यमुना पार के लिए अलग-अलग जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱4 मई को बंगाल में होगा बदलाव, सत्ता में आते ही आयुष्मान योजना करेंगे शुरू: PM मोदी पीएम मोदी का बड़ा दावा—4 मई के बाद बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान के कटवा में शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित […]