V.D. Satheesan takes oath as Chief Minister of Kerala

वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ

राहुल, खरगे और प्रियंका गांधी जैसे कई दिग्गज रहे मौजूद

तिरुवनंतपुरम । केरल की राजनीति में एक दशक बाद बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित एक भव्य समारोह में केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में दस साल बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सत्ता में वापसी हो गई है।
केरल के राज्यपाल आरवी आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सतीशन के साथ उनके 21 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को भी शपथ दिलाई। सत्ता परिवर्तन के इस ऐतिहासिक मौके पर पूरी राजधानी जश्न के माहौल में डूबी नजर आई। शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए सेंट्रल स्टेडियम में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। इस गरिमामयी समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। नए मुख्यमंत्री की हौसलाअफजाई के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित देश के कई दिग्गज राजनेता इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली इस नई सरकार में अनुभवी और युवा चेहरों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला है। 21 सदस्यीय कैबिनेट में 14 नए चेहरों को शामिल किया गया है। कांग्रेस कोटे से रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनेश ने मंत्री पद की शपथ ली। गठबंधन सहयोगी आईयूएमएल को पांच मंत्री पद मिले हैं, जिनमें पीके कुन्हालिकुट्टी, केएम शाजी, वी अब्दुल गफूर, एन शम्सुद्दीन और पीके बशीर कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इनके अलावा मॉन्स जोसेफ, शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब और सीपी जॉन को भी मंत्रिपरिषद में जगह दी गई है।

×
Date : 18 May 2026 Posted By : EDITOR
वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]