Vaanki Chuki Love Story Puja Parikshit Bhavin Gujarati Film

‘वांकी चूकी लव स्टोरी’: आधुनिक संबंधों की उलझन और भावनाओं का अनोखा संगम

‘वांकी चूकी लव स्टोरी’: आधुनिक संबंधों की उलझन और भावनाओं का अनोखा संगम

UNN@ वर्षा पारीख। गुजराती सिनेमा अब बदल रहा है और इसका ताजा उदाहरण है आगामी फिल्म ‘वांकी चूकी लव स्टोरी’। जानी-मानी डायरेक्टर ध्वनि गौतम द्वारा निर्मित यह फिल्म अभी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में भारी उत्सुकता जगाई है, जिसमें हाई प्रोडक्शन वैल्यू और आज के युवाओं को स्पर्श करती कहानी देखने को मिली है।
यह फिल्म आज के युग के प्रेम और संबंधों की जटिलता पर आधारित है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपना भूतकाल भूलकर नई शुरुआत करना चाहता है, परन्तु उसके जीवन में ‘वांकी चूकी’ वाला मोड़ तब आता है जब उसकी पूर्व प्रेमिका फिर से एंट्री करती है। यह घटनाक्रम कैसे भावनाओं के संघर्ष में बदल जाता है, ये देखना रोचक रहेगा।
गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार किसी फिल्म के लुक और स्टाइल के पीछे इतना बड़ा खर्च किया गया है। जानी-मानी क्लोदिंग चेन ‘बेनबा’ (Benbaa) के साथ भागीदारी करके फिल्म के पात्रों के लिए अल्ट्रा-प्रीमियम कपड़े तैयार करवाए गए हैं। सिर्फ कपड़ों पर ही 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है, जो क्षेत्रीय सिनेमा में फैशन क्षेत्र का एक नया रिकॉर्ड है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे:
पूजा जोशी, परीक्षित तमालिया, भाविन भानुशाली और मिलोनी झोनसा, शेखर शुक्ल, हेमांग दवे, चेतन दैया, नितिन भानुशाली और दिग्गज अभिनेता धर्मेश व्यास अपनी अदाकारी का कमाल दिखाएंगे।
फिल्म की शूटिंग कच्छ के नयनरम्य लोकेशन्स पर की गई है। भव्य लग्न प्रसंग का सेट और मधुर संगीत फिल्म के आकर्षण में इजाफा करते हैं।
डायरेक्टर ध्वनि गौतम ने बताया कि, “यह फिल्म मात्र लव स्टोरी नहीं, बल्कि आज के युग के संबंधों का आईना है। हमने इस कहानी को बहुत ही दिलचस्प तरीके से गढ़ा है।” जबकि निर्माता नितिन भानुशाली ने कहा कि, “युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने ‘बेनबा’ द्वारा हाई-एंड प्रोडक्शन स्केल पूरा किया है, जिससे दर्शकों को वर्ल्ड क्लास सिनेमैटिक अनुभव मिले।”
रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और सस्पेंस का अनोखा मसाला रखने वाली यह फिल्म 8 मई, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रेम की इस ‘वांकी चूकी’ सफर का मजा लेने तैयार हो जाइए! ओर कच्छ के सुंदर शहर दृश्य को भी देखने मिलेगा

×
Date : 09 May 2026 Posted By : EDITOR
‘वांकी चूकी लव स्टोरी’: आधुनिक संबंधों की उलझन और भावनाओं का अनोखा संगम
News Image

'वांकी चूकी लव स्टोरी': आधुनिक संबंधों की उलझन और भावनाओं का अनोखा संगम

UNN@ वर्षा पारीख। गुजराती सिनेमा अब बदल रहा है और इसका ताजा उदाहरण है आगामी फिल्म 'वांकी चूकी लव स्टोरी'। जानी-मानी डायरेक्टर ध्वनि गौतम द्वारा निर्मित यह फिल्म अभी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों में भारी उत्सुकता जगाई है, जिसमें हाई प्रोडक्शन वैल्यू और आज के युवाओं को स्पर्श करती कहानी देखने को मिली है।
यह फिल्म आज के युग के प्रेम और संबंधों की जटिलता पर आधारित है। कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपना भूतकाल भूलकर नई शुरुआत करना चाहता है, परन्तु उसके जीवन में 'वांकी चूकी' वाला मोड़ तब आता है जब उसकी पूर्व प्रेमिका फिर से एंट्री करती है। यह घटनाक्रम कैसे भावनाओं के संघर्ष में बदल जाता है, ये देखना रोचक रहेगा।
गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार किसी फिल्म के लुक और स्टाइल के पीछे इतना बड़ा खर्च किया गया है। जानी-मानी क्लोदिंग चेन 'बेनबा' (Benbaa) के साथ भागीदारी करके फिल्म के पात्रों के लिए अल्ट्रा-प्रीमियम कपड़े तैयार करवाए गए हैं। सिर्फ कपड़ों पर ही 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है, जो क्षेत्रीय सिनेमा में फैशन क्षेत्र का एक नया रिकॉर्ड है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में लोकप्रिय कलाकार नजर आएंगे:
पूजा जोशी, परीक्षित तमालिया, भाविन भानुशाली और मिलोनी झोनसा, शेखर शुक्ल, हेमांग दवे, चेतन दैया, नितिन भानुशाली और दिग्गज अभिनेता धर्मेश व्यास अपनी अदाकारी का कमाल दिखाएंगे।
फिल्म की शूटिंग कच्छ के नयनरम्य लोकेशन्स पर की गई है। भव्य लग्न प्रसंग का सेट और मधुर संगीत फिल्म के आकर्षण में इजाफा करते हैं।
डायरेक्टर ध्वनि गौतम ने बताया कि, "यह फिल्म मात्र लव स्टोरी नहीं, बल्कि आज के युग के संबंधों का आईना है। हमने इस कहानी को बहुत ही दिलचस्प तरीके से गढ़ा है।" जबकि निर्माता नितिन भानुशाली ने कहा कि, "युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए हमने 'बेनबा' द्वारा हाई-एंड प्रोडक्शन स्केल पूरा किया है, जिससे दर्शकों को वर्ल्ड क्लास सिनेमैटिक अनुभव मिले।"
रोमांस, पारिवारिक ड्रामा और सस्पेंस का अनोखा मसाला रखने वाली यह फिल्म 8 मई, 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। प्रेम की इस 'वांकी चूकी' सफर का मजा लेने तैयार हो जाइए! ओर कच्छ के सुंदर शहर दृश्य को भी देखने मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date

📰 Generate e-Paper Clip Dharma Production and Leo Media Collective join hands for a feature film on founder of R&AW – Rameshwar Nath Kao. Lock August 11, 2028 release date Mumbai: After Kesari, Raazi, SherShah, and Kesari: Chapter 2, Karan Johar is all set to bring forward the story of another unsung legend to the […]

‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट

📰 Generate e-Paper Clip ‘पहला प्यार दूसरी बार’ लेकर आया प्यार और दोस्ती की नई कहानी, ट्रेलर हुआ आउट 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी ‘पहला प्यार दूसरी बार’, ट्रेलर में दिखी प्यार और दोस्ती की झलक Mumbai: ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है, और यह फिल्म के अनोखे टाइटल […]