Vaibhav is not able to score a century due to repeating the

एक ही गलती दोहराने के कारण शतक नहीं लगा पा रहे वैभव

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पदार्पण के बाद से ही अपने शानदार प्रदर्शन से छाये हुए हैं पर लगातार एक गलती दोहराने के कारण अपना शतक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अब तक वह चार बर शतक के करीब आकर भी उसे बनाने में विफल रहे हैं। जिससे प्रशंसक भी निराश हैं। भारत ए टीम की ओर से श्रीलंका दौरे में भी वैभव ने यही गलती की है। इससे 94 रनों पर पहुंचने के बाद भी वह शतक नहीं लगा पाये। इसका कारण उनमें धैर्य की कमी को माना जा रहा है। वैभव अगले माह होने वाले इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए सीनियर टीम में शामिल किये गये हैं। ऐसे में प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक ही गलती अब नहीं करेंगे। वैभव ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में केवल 29 गेंदों में ही 94 रनों की आतिशी पारी खेली थी जिससे सभी हैरान हो गये थे। इस आक्रामक पारी के बाद भी वैभव शतक के बेहद करीब पहुंचकर भी उसे पूरा नहीं कर पाये। इससे एक बार फिर दिखा कि वह शतक के करीब जाकर गलती कर जाते हैं।
श्रीलंका ए के खिलाफ हुए उस फाइनल मुकाबले में वैभव ने पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 11 गेंदों में ही अपने 50 रन पूरे कर लिए। 64 रन तक पहुंचने तक वैभव ने एक भी सिंगल नहीं लिया, जो यह संकेत दे रहा था कि वह एक बड़े शतक की ओर बढ़ रहे हैं पर एक बार फिर इस बल्लेबाज ने वही पुरानी गलती दोहराई जिससे वह शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। आक्रामक रवैये के चलते वह कब अर्धशतक पूरा कर लेते हैं और कब शतक के करीब पहुंच जाते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। हालांकि, यही आक्रामकता कभी-कभी उनके लिए नुकसानदेह साबित होती है, खासकर जब वह बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि के करीब होते हैं। उन्हें शतक के करीब पहुंचकर अपना धैर्य न खोने की कला सीखनी होगी।

×
Date : 22 June 2026 Posted By : EDITOR
एक ही गलती दोहराने के कारण शतक नहीं लगा पा रहे वैभव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]

एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

📰 Generate e-Paper Clip एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट UNN: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने शानदार परफॉर्मेंस किया और कुल 85 मेडल जीतने में सफल रहे. भारत इस बार एशियन गेम्स में चौथे नंबर पर रहा है. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और […]