Veterans Honoured at the 62nd Maharashtra State Marathi Film

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में दिग्गजों का सम्मान, सजी सितारों से भरी शाम

पं. हृदयनाथ मंगेशकर और प्रसाद ओक को व्ही. शांताराम पुरस्कार, सलीम खान के लिए हेलेन ने ग्रहण किया राज कपूर जीवनगौरव सम्मान.

मुंबई। मराठी सिनेमा की समृद्ध परंपरा, प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने वाला 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्य विभाग के अंतर्गत महाराष्ट्र फिल्म, रंगभूमि एवं सांस्कृतिक विकास महामंडल की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिनेमा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को जीवनगौरव एवं विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में भारतीय संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार पं. हृदयनाथ मंगेशकर को उनके दीर्घकालीन और अतुलनीय संगीत योगदान के लिए चित्रपति व्ही. शांताराम जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं अभिनेता, निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी बहुआयामी पहचान बनाने वाले प्रसाद ओक को चित्रपति व्ही. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार प्रदान किया गया।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ लेखक सलीम खान को प्रदान किया गया राज कपूर जीवनगौरव पुरस्कार उनकी पत्नी एवं वरिष्ठ अभिनेत्री हेलेन ने उनकी ओर से ग्रहण किया। इसके अलावा हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाराष्ट्र विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहिर, वरिष्ठ निर्देशक एवं निर्माता किरण शांताराम सहित फिल्म, रंगमंच और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में मराठी सिनेमा की गौरवशाली विरासत और उसके कलाकारों के योगदान को सम्मानित करने के साथ भारतीय फिल्म जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह ने कला, संस्कृति और सिनेमा के क्षेत्र में महाराष्ट्र की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After 10 Years of Hard Work, ‘Bhaktidwar’ Launched; Anup Jalota Says, “It Is a Gateway to Devotion and Peace” Mumbai witnessed the grand launch of the ‘Bhaktidwar Television App’, a platform that brings together devotion, spirituality and modern technology. Legendary bhajan singer and Padma Shri awardee Anup Jalota launched the […]

दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दोस्ती, प्यार और ढेर सारी गड़बड़ियां, ‘डोंट बी शाय’ का ट्रेलर हुए रिलीज़, 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर   Fetching content Mumbai: भारतीय एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल फिल्म ‘डोन्ट बी शाय’ का ट्रेलर रिलीज़ […]