Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव
Madhya Pradesh: वी 5G उज्जैन और 9 अन्य शहरों में हुआ लाईव
– वी की 5G सेवाएँ उज्जैन, ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हतोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां में शुरू हुईं
– भारत के सबसे पवित्र आध्यात्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में से एक, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को मिलेगी हाई-स्पीड नेटवर्क कनेक्टिविटी
Indore: इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना, जबलपुर और भोपाल जैसे बड़े शहरों में 5G लॉन्च करने के बाद, जाना-माना टेलीकॉम ऑपरेटर वी अब पूरे मध्य प्रदेश में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार तेज़ी से कर रहा है। राज्य में अपनी 5G मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए, कंपनी ने आज शिप्रा नदी के किनारे बसे उज्जैन शहर में 5G सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। उज्जैन को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही, कंपनी ने 9 और नगरों – ओंकारेश्वर, देपालपुर, महेश्वर, बाग धार, हातोद, बेटमा, खजुराहो, सीहोर और कोठरी कलां – में भी 5G सेवाएं शुरू की हैं।
दूरसंचार कंपनी राज्य के अन्य इलाकों में भी 5G डिवाइसेज़ की पहुंच और मांग को ध्यान में रखते हुए 5G सेवाओं का विस्तार कर रही है। अब इन शहरों और नगरों में वी के यूज़र बेहतर मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड, कम लेटेंसी और ज़्यादा भरोसेमंद कनेक्टिविटी का अनुभव पा सकेंगे, यहाँ तक कि ज़्यादा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में भी उपभोक्ताओं को बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी।
इस अवसर पर वोडाफोन आइडिया में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बिज़नेस हैड, कविता नाडकर्णी ने कहा, “मध्य प्रदेश के मुख्य मार्केट्स में अपने फुटप्रिन्ट को मजबूत बनाते हुए हम वी के 5G नेटवर्क के विस्तार को गति प्रदान कर रहे हैं। इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना, जबलपुर और भोपाल जैसे शहरों में अपनी मौजूदगी स्थापित करने के बाद, अब हम दस और शहरों एवं नगरों में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं और कई शहरों में चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं। हम बढ़ती मांग और अडॉप्शन को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में अपने 5G फुटप्रिन्ट के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हैं। वी 5G अब देश भर के 225 नगरों एवं शहरों में उपलब्ध है और लगातार अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बैंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में शुरुआती कमर्शियल लॉन्च के बाद, वी अपने स्पैक्ट्रम वाले सभी 17 प्रायोरिटी टेलीकॉम सर्कल्स में अपने कवरेज को व्यवस्थित रूप से बढ़ा रहा है। एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसी ग्लोबल टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों के साथ साझेदारी के द्वारा कंपनी ने नेटवर्क की स्पीड और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के लिए एआई-पावर्ड सेल्फ-ऑर्गनाइजिंग नेटवर्क (एसओएन) तैनात किया है।
