वी के उपभोक्ताओं को मिलेगा महा कुंभ मेले के लाईव दर्शन का अनुभव
वी के उपभोक्ताओं को मिलेगा महा कुंभ मेले के लाईव दर्शन का अनुभव
Mumbai: इस महा कुंभ मेले को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता वी ने वी मुवीज एण्ड टीवी पर लाईव स्ट्रीमिंग के लिए शेमारो के साथ साझेदारी की है। वी के उपभोक्ता मकर संक्रांति (14 जनवरी), मौनी अमावस्या (29 जनवरी) और महा शिवरात्री (26 फरवरी) के दिन शाही स्नान का अनुभव पा सकेंगे, जब संत और श्रद्धालु पवित्र जल में डुबकी लगाएंगे। उपभोक्ता विशेष रूप से रिकॉर्ड किए गए कंटेंट, अखाड़ों के दौरे, लोक संगीत एवं भक्ति गीतों के सांस्कृतिक प्रदर्शन तथा लाखों तीर्थयात्रियों को सहयोग प्रदान करने वाले विशाल बुनियादी ढांचे की कहानियों का एक्सेस भी पा सकेंगे। इसके विशेष फीचर्स में शामिल है- संतों एवं आध्यात्मिक लीडरों के साथ इंटरव्यू; कल्पवासियों पर विशेष फीचर्स और पहली बार आने वाले तीर्थयात्रियों की मार्मिक कहानियां। यह पहल लोगों को कनेक्ट करने के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल की वी की प्रतिबद्धता को दशार्ती है। टियर 2 और टियर 3 शहर अब नए ओटीटी व्यूअरशिप के विकास में 60 फीसदी योगदान देते हैं, स्थानीय एवं आध्यात्मिक कंटेंट की बढ़ती मांग के साथ वी सुनिश्चित कर रहा है कि महा कुंभ मेला सभी के लिए सुलभ हो। श्रद्धालु वी मुवीज एण्ड टीवी ऐप या वी मुवीज एण्ड टीवी टैब के तहत वी ऐप पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू कर सकते हैं, वे किसी भी समय, कहीं पर भी शेमारो से पावर्ड
