VIBE Explosive trailer of Kunal Khemu's action-comedy released

‘VIBE’ की अलग ही है कहानी! कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

हंसी, एक्शन और फुल ऑन VIBE! कुणाल खेमू की फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट, 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक

Mumbai: अमेजन MGM स्टूडियोज ने आज अपनी अपकमिंग थिएट्रिकल फिल्म ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुणाल खेमू के लिखे और डायरेक्ट किए गए इस हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी की कहानी दो ऐसे पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आम जिंदगी अचानक एक अनजान और खतरनाक एडवेंचर में बदल जाती है। इस दौरान उनकी सर्वाइवल स्किल्स और दोस्ती दोनों की कड़ी परीक्षा होती है। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में हाई-स्टेक्स एक्शन, किरदारों पर आधारित कॉमेडी, एनर्जेटिक म्यूजिक और अपनी अलग वाइब वाली शानदार स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर लीड रोल में हैं, जबकि यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ट्रेलर में दर्शकों को कुणाल खेमू के निभाए हार्दिक और स्पर्श श्रीवास्तव के किरदार बग्स से मिलवाया जाता है। दोनों ऐसे दोस्त हैं, जो अपनी आम जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन जब देश के सामने एक बड़ा खतरा आता है, तो उन्हें अचानक हीरो बनने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस मिशन के लिए दोनों बिल्कुल तैयार नहीं हैं और उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं है कि वे किस मुसीबत में फंसने वाले हैं। प्रीति जी जिंटा की मैडम एच, जो उनके करियर के अब तक के बिल्कुल अलग एक्शन-कॉमेडी अवतार में नजर आ रही हैं, दोनों को इस हाई-स्टेक्स मिशन पर भेजती हैं। मजेदार पंचलाइंस, बेबाक ह्यूमर और दोनों दोस्तों की मजेदार नोकझोंक से भरा ट्रेलर हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, एनर्जेटिक और पेपी म्यूजिक और कई ऐसे ट्विस्ट से भी भरपूर है, जो लगातार हंसी और रोमांच बनाए रखते हैं।

प्राइम वीडियो (SVOD) और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा, “हमें ‘वाइब’ की सबसे खास बात फिल्म के बीच का वो मजेदार कॉन्ट्रास्ट लगा। हालात हीरोज की मांग करते हैं, लेकिन इस पूरी स्थिति के बीच फंसे दो लोग ऐसे हैं, जिनसे इसकी उम्मीद सबसे कम की जा सकती है। ‘वाइब’ ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त एनर्जी का ऐसा कॉम्बिनेशन लेकर आती है, जो थिएटर्स में दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा। हम सभी कुणाल की इस जॉनर में शानदार काबिलियत जानते हैं और उन्होंने इस फिल्म के साथ इसे एक बार फिर बेहतरीन तरीके से साबित किया है।”

ड्रोंगो फिल्म्स के प्रोड्यूसर और को-फाउंडर चिराग निहलानी ने कहा, “‘वाइब’ हमारी पहली प्रोडक्शन है, इसलिए यह हमारे लिए बेहद खास है। शुरुआत से ही कुणाल और मैं इस बात को लेकर साफ थे कि हमारी पहली फिल्म महत्वाकांक्षी, अलग और सबसे बढ़कर खूब एंटरटेन करने वाली होनी चाहिए, जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक अपनी छाप छोड़े। फिल्म की दुनिया और टोन को लेकर हमारे पास एक साफ विजन था और प्रोड्यूसर्स के तौर पर हमारी कोशिश थी कि हर स्तर पर उस विजन को पूरा सपोर्ट मिले। कुणाल, हमारी शानदार कास्ट और अमेजन MGM स्टूडियोज की बेहतरीन टीम के साथ ‘वाइब’ को पर्दे पर लाना हमारे लिए बेहद शानदार अनुभव रहा है और अब हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म दिखाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर कुणाल खेमू ने कहा, “‘वाइब’ के साथ मैं एक ऐसी बेझिझक एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहता था, जिसे दर्शक परिवार, दोस्तों के साथ या अकेले भी थिएटर्स में जाकर देख सकें और खूब एंजॉय करें। इसमें वो सब कुछ है, जो मुझे फिल्मों में पसंद है—जमकर हंसाने वाली कॉमेडी, हाई-ऑक्टेन एक्शन, प्यारा सा रोमांस, धमाकेदार म्यूजिक और भी बहुत कुछ। मेरे लिए कॉमेडी उस स्थिति से आती है, जब आम लोग अचानक ऐसी अफरा-तफरी के बीच फंस जाते हैं, जो पूरी तरह उनके कंट्रोल से बाहर होती है। ऐसे ही एक किरदार को निभाने के साथ-साथ फिल्म को लिखना, डायरेक्ट करना और प्रोड्यूस करना मेरे लिए एक ही तरह की इस पागलपन भरी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों के बीच लगातार स्विच करने जैसा था। प्रीति, स्पर्श, वंशिका, यशपाल, दिनेश और बाकी पूरी कास्ट अपने-अपने किरदार में कुछ ऐसा लेकर आए, जो बिल्कुल अलग था और इसी वजह से आगे बढ़ते हुए फिल्म की केमिस्ट्री और भी मजेदार होती गई। फिल्म में चेज, खतरा, कन्फ्यूजन, दोस्ती और कई गलत फैसले हैं, जो शायद इस बात का बिल्कुल सही उदाहरण है कि मुझे इसे बनाने में इतना मजा क्यों आया। इस फिल्म को बनाने के लिए अमेजन MGM स्टूडियोज जैसा परफेक्ट पार्टनर मिलने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं और अब दर्शकों को ‘वाइब’ बड़े पर्दे पर दिखाने का बेसब्री से इंतजार है।”

प्रीति जी जिंटा ने अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए कहा , “मुझे अपने किरदार की सबसे अच्छी बात उसकी अपनी अलग एनर्जी लगी। वह अपने देश से बेहद प्यार करती है और उसकी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जब कोई काम करना हो, तो वह उसे पूरा करने का कोई न कोई रास्ता जरूर ढूंढ लेती है, चाहे सही तरीका हो या गलत, जो भी करना पड़े। मुझे ऐसी दृढ़ सोच वाली महिला का किरदार निभाना बहुत पसंद आया और इस रोल ने मुझे अपने उस पहलू को दिखाने का मौका भी दिया, जिसे दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। कुणाल को अपने एक्टर्स से क्या चाहिए, यह अच्छी तरह पता है और इस पागलपन भरी फिल्म पर काम करना किसी एडवेंचर से कम नहीं था। आपको कभी पता नहीं होता था कि अगले दिन क्या होने वाला है, जो ‘वाइब’ नाम की फिल्म के लिए किसी तरह बिल्कुल सही भी लगा।”

अमेजन MGM स्टूडियोज की फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

×
Date : 04 September 2026 Posted By : EDITOR
‘VIBE’ की अलग ही है कहानी! कुणाल खेमू की एक्शन-कॉमेडी का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]