लंदन की अदालत से Vijay Mallya हुआ दिवालिया घोषित, बैंकों ने जीता केस - Update Now News

लंदन की अदालत से Vijay Mallya हुआ दिवालिया घोषित, बैंकों ने जीता केस

 

नई दिल्ली। भगोड़ा कारोबारी विजय माल्या को लेकर भारतीय बैंकों के हक में लंदन की अदालत से बड़ा फैसला आया है। लंदन हाईकोर्ट ने भारतीय बैंकों के हक में फैसला देते हुए विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया है। ऐसे में विजय माल्या से भारतीय बैंकों की पैसे की वसूली के लिए रास्ता साफ हो गया है। भारतीय बैंकों के कंसोर्टियम के लिए लंदन की हाईकोर्ट में ये बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है। लंदन हाईकोर्ट की तरफ से विजय माल्या को दिवालिया घोषित किए जाने के बाद अब निष्क्रिय किंगफिशर एयरलाइंस को दिए कर्ज की वसूली के लिए भारतीय बैंकों की वसूली का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में लंदन हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद से विजय माल्या माल्या की संपत्ति जब्त करने का रास्ता खूल गया है। हालांकि इस पूरे मामले में विजय माल्या की तरफ से इस फैसले के खिलाफ अपील करने की बात भी सामने आ रही है।
मालूम हो की अभी तक बैंकों के द्वारा विजय माल्या के किंगफिशर एयरलाइंस के शेयर बेचकर 792.12 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। इसके साथ ही अन्य भगोड़े कारोबारियों पर भी भारत की एजेंसियों के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ भी भारतीय एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। और इन सब के भारत प्रत्यर्पण कराने की कोशिश एजेंसियों के द्वारा तेज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को और बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर नए सिरे से ध्यान नई दिल्ली : एयरटेल ने आज ‘कस्टमर डे 2026’ मनाया। […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]