Vinod Kambli was seen dancing to the song Chak De India in the

‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली

‘Chak De India’ गाने पर अस्पताल में नाचते दिखे विनोद कांबली

UNN: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक पूर्व क्रिकेटर के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए थे और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें शरीर में ऐंठन हो रही थी। अब कांबली की हालत में तेजी के साथ सुधार हुआ है। डॉक्टर्स की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। अस्पताल से ही कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कांबली ने गाना भी गाया
विनोद कांबली जिस अस्पताल में भर्ती थे। वहां से अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिर्फ नाच ही नहीं रहे। बल्कि चक दे-चक दे इंडिया गाना भी गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नाचते हुए वह कुछ क्रिकेट शॉट भी लगाते हुए देखे जा सकते हैं और उनके चेहरे पर नाचते समय एक ही अलग ही मुस्कान नजर आ रही है। कांबली की हालत सुधर रही है और इससे क्रिकेट फैंस को खुशखबरी मिली है। पूर्व क्रिकेटर के साथ एक लड़की भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या ने फिफ्टी लगाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, अभिषेक-पंड्या ने फिफ्टी लगाई चेन्नई । भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में गुरुवार के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया […]

Cricket season fuels tourism beyond metros, with searches more than doubling in key host cities

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Cricket season fuels tourism beyond metros, with searches more than doubling in key host cities • Searches for cricket host cities such as Ranchi, Thiruvananthapuram, and Ahmedabad grew significantly year-on-year, showcasing growing interest in exploration fuelled by upcoming cricket tournaments[1] • Nearly 60% of India’s Gen Z plan to travel […]