Virat Kohli made a leap after scorinICC Ranking a century

ICC Ranking : शतक लगाकर विराट कोहली ने लगाई छलांग, गिल अभी भी नंबर एक

ICC Ranking : शतक लगाकर विराट कोहली ने लगाई छलांग, गिल अभी भी नंबर एक

दुबई : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मौजूदा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 5 में फिर से शामिल हो गए हैं। कोहली ने दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। जिसका उन्हें आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। इसके साथ, भारत के अब शीर्ष 5 में 3 बल्लेबाज शामिल हो गए हैं, क्योंकि सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (प्रथम) और कप्तान रोहित शर्मा (तीसरे) शीर्ष पर अपना स्थान बनाए हुए हैं। गिल ने विशेष रूप से नंबर 1 रैंकिंग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिससे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम पर उनकी बढ़त 47 रेटिंग अंकों की हो गई है, जो चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक कमजोर प्रदर्शन के बावजूद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
न्यूजीलैंड के विल यंग ने बड़ी छलांग लगाई है। वह अपने हालिया प्रदर्शन के बाद 8 पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के बेन डकेट (27 पायदान ऊपर संयुक्त 17वें स्थान पर) और न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र (18 पायदान ऊपर 24वें स्थान पर) टूर्नामेंट में अपने प्रभावशाली शतकों के बाद आगे बढ़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱फ्लोरिडा एयरपोर्ट का नाम होगा अब प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रम्प इंटरनेशनल एयरपोर्ट -ट्रम्प के कार्यकाल के दौरान एक ऐतिहासिक फैसला वॉशिंगटन । अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब डोनाल्ड ट्रम्प के नाम पर रखा जाएगा। इस फैसले के तहत एयरपोर्ट का नया नाम […]

एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी संकट से थमीं फैक्ट्रियां, कालाबाजारी के बीच मजदूरों का मजबूरी वाला पलायन नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध की तपिश अब भारतीय रसोई और औद्योगिक गलियारों तक पहुंच गई है। कच्चे तेल और गैस की वैश्विक आपूर्ति बाधित होने से भारत के कई राज्यों में एलपीजी का गंभीर […]