Virat Kohli will play in Ranji Trophy after 13 years

13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतारेंगे विराट कोहली

13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतारेंगे विराट कोहली

नई दिल्ली । पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले हफ्ते अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में वापसी करने वाले है। दिल्ली की टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में रेलवे से भिड़ना है। कोहली 13 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर 2012 में गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ आखिरी रणजी मैच खेला था। यह वापसी बीसीसीआई के नए नियमों के तहत हो रही है, जिसमे सभी भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना जरूरी है।
डीडीसीए ने कोहली की वापसी के लिए खास इंतजाम किए हैं। स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ाई गई है और करीब 10,000 दर्शकों के लिए जगह बनाई जा रही है। नॉर्थ एंड और ओल्ड क्लब हाउस दर्शकों के लिए खोले जाएंगे। जरुरत पड़ने पर बाकी स्टैंड के ग्राउंड फ्लोर पर भी दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। डीडीसीए ने घोषणा की है कि इस मैच के लिए कोई टिकट नहीं जारी किया जाएगा। सभी दर्शक मुफ्त में मैच देख सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]