Infinite possibilities of investment in mp Chief Minister Dr. Yadav

MP: म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जापान में टोयोटा के वरिष्ठ अधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर की चर्चा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के पहले दिन टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने श्री तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन और श्री मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया और मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ व्यापारिक संभावनाओं के निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते हुए राज्य की प्रमुख विशेषताओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है, जो उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के लिए एक आदर्श केंद्र बिंदु बनता है। हमारे पास विशाल औद्योगिक भूमि बैंक, कुशल युवा कार्यबल और उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा है। खासतौर पर पीथमपुर ऑटोमोबाइल क्लस्टर तेजी से उभरता हुआ औद्योगिक केंद्र है, जो वैश्विक निवेशकों के लिए अपार संभावनाएं लेकर आया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की शांतिपूर्ण और आपदा-रहित स्थिति पर जोर देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, जापान की तरह ही शांति और स्थिरता के लिए प्रसिद्ध है। राज्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित है, जो इसे निवेश के लिए और भी अनुकूल बनाता है। यहां की सरल और परिश्रमी जनता, तकनीकी कौशल और व्यवसाय के लिए प्रतिबद्धता के साथ उद्योगों को उत्कृष्ट वातावरण प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोयोटा को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया और विशेष रूप से तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, टोयोटा के लिए अपनी सुविधाएं स्थापित करने और व्यावसायिक विस्तार के लिए एक आदर्श स्थान है। हमारी उद्योग नीतियां निवेश प्रोत्साहन और भूमि उपलब्धता और वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने में सहायक हैं। टोयोटा के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश-अनुकूल माहौल की सराहना की और राज्य के साथ साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह दौरा ‘इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश’ अभियान का प्रमुख हिस्सा है, जो फरवरी 2025 में भोपाल में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025’ के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहा है। यह बैठक भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को सशक्त करने और मध्यप्रदेश को एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस के लिये किया आंमत्रित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 24-25 फरवरी, 2025 को भोपाल में आयोजित होने वाली है। यह दो दिवसीय समिट मध्यप्रदेश के निवेश, जलवायु और औद्योगिक अवसंरचना के बेहतर प्रजेंटेशन के उद्देश्य से आयोजित की गई है। यह समिट निवेश में संभावित सहयोग के लिए कई अवसर प्रदान करेगा। यह मंच वैश्विक नेताओं, उद्योगपतियों और विशेषज्ञों के लिए एक अवसर होगा, जहां वे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों और प्रवृत्तियों पर अपने विचार साझा करेंगे और मध्यप्रदेश के निवेश संभावनाओं को अधिकतम करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री ने “इंवेस्ट मध्यप्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025” में जापान के उद्योगपतियों को भागीदारी के लिये आंमत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटीआई में 2 वर्ष में 5 हजार 840 सीट्स संख्या की वृद्धि वर्ष 2025 में अब तक के सर्वाधिक 49 हजार एडमिशन हुए मध्यप्रदेश के युवक ने अंतर्राष्ट्रीय स्किल स्पर्धा में सायबर सिक्योरिटी […]

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]