Vistara will fly its last flight on November 11

Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

 

Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

नई दिल्ली – विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया 12 नवंबर 2024 से परिचालन संभालेगी। सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है। विस्तारा की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तीन सितंबर 2024 से ग्राहक 12 नवंबर 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की उड़ान की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।’’ इसके बाद, विस्तारा विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा और इन विमानों द्वारा संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विस्तारा 11 नवंबर 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।’’ विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

×
Date : 01 September 2024 Posted By : EDITOR
Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग
News Image

 

Vistara 11 नवंबर को भरेगी अंतिम उड़ान, इस दिन से बंद होने जा रही एयरलाइन की बुकिंग

नई दिल्ली - विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) अपने ब्रांड के तहत 11 नवंबर को अंतिम उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया 12 नवंबर 2024 से परिचालन संभालेगी। सरकार ने एयर इंडिया-विस्तारा विलय के हिस्से के रूप में सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) को अपनी मंजूरी दे दी है। विस्तारा, टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस का संयुक्त उद्यम है। एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास है। विस्तारा की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘तीन सितंबर 2024 से ग्राहक 12 नवंबर 2024 या उसके बाद की यात्रा के लिए विस्तारा की उड़ान की बुकिंग नहीं कर पाएंगे।’’ इसके बाद, विस्तारा विमानों का परिचालन एयर इंडिया द्वारा किया जाएगा और इन विमानों द्वारा संचालित मार्गों के लिए बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट पर पुनः निर्देशित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विस्तारा 11 नवंबर 2024 तक के लिए सामान्य रूप से बुकिंग लेना और उड़ानें संचालित करना जारी रखेगी।’’ विस्तारा के एयर इंडिया के साथ प्रस्तावित विलय की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस विलय के बाद सिंगापुर एयरलाइंस की एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]

फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

📰 Generate e-Paper Clip फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल  – ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है नई दिल्ली: भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी […]