Vivek Ranjan Agnihotri The Bengal Files rocks New Jersey

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ (‘The Bengal Files’) ने न्यू जर्सी में किया धमाका

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ (‘The Bengal Files’)  ने न्यू जर्सी  (New Jersey U.S. state ) में किया धमाका

पहला प्रीमियर बना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय

Mumbai: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर जब रिलीज हुआ था, तो उसने दर्शकों को चौंका दिया था। अब इस फिल्म ने न्यू जर्सी, यूएसए में अपने पहले शानदार प्रीमियर के साथ वहां हलचल मचा दी है। जैसा पहले ही बताया गया था, ‘द बंगाल फाइल्स’ की भारत में बड़ी रिलीज से पहले इंटरनेशनल प्रीमियर होंगे, जिसकी शुरुआत बड़े यूएसए टूर से हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले प्रीमियर में लोग ताली बजाते रहे, चीख पड़े, रो पड़े क्योंकि इस आंखें खोल देने वाली फिल्म में दिखाए गए सच ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। अपने सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑडियंस के रिएक्शंस की झलकियां शेयर कीं, जिसमें साफ दिखा कि इस कड़वी, चौंकाने वाली और अब तक अनकही कहानी ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ को देखकर लोग कितने भावुक हो गए।
ये वही कहानी है जो एक बड़ा सवाल उठाती है, क्या बंगाल भी कश्मीर बनने की कगार पर है? साथ ही उन्होंने ये कैप्शन भी लिखा —“न्यू जर्सी में हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी #TheBengalFiles की पहली स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों का रिएक्शन।”

 

 

द बंगाल फाइल्स के 11 बड़े प्रीमियर का अमेरिका में शेड्यूल इस तरह रहेगा: 19 जुलाई को न्यू जर्सी में, 20 जुलाई को वॉशिंगटन डीसी में, 25 जुलाई को रैले में, 26 जुलाई को अटलांटा में, 27 जुलाई को टैम्पा में, 1 अगस्त को फीनिक्स में, 2 अगस्त को लॉस एंजिलिस में, 3 अगस्त को एसएफ बे एरिया में, 7 अगस्त को डेट्रॉयट में, 9 अगस्त को शिकागो में और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में प्रीमियर होगा। द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने बनाया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा के बैनर तले बनी ये फिल्म विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

×
Date : 22 July 2025 Posted By : EDITOR
विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ (‘The Bengal Files’) ने न्यू जर्सी में किया धमाका
News Image

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ ('The Bengal Files')  ने न्यू जर्सी  (New Jersey U.S. state ) में किया धमाका

पहला प्रीमियर बना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय

Mumbai: फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का टीजर जब रिलीज हुआ था, तो उसने दर्शकों को चौंका दिया था। अब इस फिल्म ने न्यू जर्सी, यूएसए में अपने पहले शानदार प्रीमियर के साथ वहां हलचल मचा दी है। जैसा पहले ही बताया गया था, 'द बंगाल फाइल्स' की भारत में बड़ी रिलीज से पहले इंटरनेशनल प्रीमियर होंगे, जिसकी शुरुआत बड़े यूएसए टूर से हुई है। न्यू जर्सी में हुए पहले प्रीमियर में लोग ताली बजाते रहे, चीख पड़े, रो पड़े क्योंकि इस आंखें खोल देने वाली फिल्म में दिखाए गए सच ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। अपने सोशल मीडिया पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ऑडियंस के रिएक्शंस की झलकियां शेयर कीं, जिसमें साफ दिखा कि इस कड़वी, चौंकाने वाली और अब तक अनकही कहानी 'डायरेक्ट एक्शन डे' को देखकर लोग कितने भावुक हो गए।
ये वही कहानी है जो एक बड़ा सवाल उठाती है, क्या बंगाल भी कश्मीर बनने की कगार पर है? साथ ही उन्होंने ये कैप्शन भी लिखा —“न्यू जर्सी में हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी #TheBengalFiles की पहली स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों का रिएक्शन।”

 

 

द बंगाल फाइल्स के 11 बड़े प्रीमियर का अमेरिका में शेड्यूल इस तरह रहेगा: 19 जुलाई को न्यू जर्सी में, 20 जुलाई को वॉशिंगटन डीसी में, 25 जुलाई को रैले में, 26 जुलाई को अटलांटा में, 27 जुलाई को टैम्पा में, 1 अगस्त को फीनिक्स में, 2 अगस्त को लॉस एंजिलिस में, 3 अगस्त को एसएफ बे एरिया में, 7 अगस्त को डेट्रॉयट में, 9 अगस्त को शिकागो में और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में प्रीमियर होगा। द बंगाल फाइल्स को लिखा और डायरेक्ट किया है विवेक रंजन अग्निहोत्री ने, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने बनाया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा के बैनर तले बनी ये फिल्म विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]