Vivek Ranjan Agnihotri The Bengal Files premieres in America

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर!

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर! 

द बंगाल फाइल्स के अमेरिका में होने वाले 10 बड़े प्रीमियर पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की खुलकर, जानें क्या कहा

Mumbai: इंडियन सिनेमा के सबसे साहसी फिल्ममेकर्स में से एक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज़ और दबी हुई सच्चाइयों को सामने लाने वाले कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। द ताशकंद फाइल्स और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के बाद अब वह अपनी ‘ट्रुथ ट्रिलॉजी’ की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। यह मच अवेटेड फिल्म भारत के इतिहास के एक और छिपे हुए हिस्से से परदा हटाने जा रही है। बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने अमेरिका में 10 बड़े मेगा प्रीमियर की घोषणा की है, जो 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होंगे और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में समाप्त होंगे। इस प्रीमियर टूर में शिकागो, अटलांटा, वाशिंगटन डीसी, रैले, टाम्पा, फीनिक्स, लॉस एंजेलेस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया जैसे अहम शहरों में खास स्क्रीनिंग रखी गई है। इस बारे में बात करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री कहते हैं, “जब मैंने अपनी ट्रिलॉजी की पहली फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई थी, तभी मुझे ये एहसास हो गया था कि भारतीय फिल्में दुनिया में भारत के लिए कोई बड़ा नैरेटिव बनाने के लिहाज़ से ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में काम नहीं कर रही हैं। इसलिए हमने तय किया कि अपनी फिल्मों को भारत में रिलीज़ होने से पहले ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाएंगे। हमने द कश्मीर फाइल्स की सफलता देखी है, और इसकी शानदार और पहले कभी न देखी गई सफलता को महसूस किया है।
क्योंकि ये वो कहानियां थीं जिन्हें लोग जानना चाहते थे, ये वो सच थे जिन्हें लोग सुनना चाहते थे, लेकिन कोई उन्हें बता नहीं रहा था। जिन फिल्मों में सच होता था, उन्हें छोटा बना दिया जाता था, जैसे हमारी फिल्में, और उन्हें सिर्फ देश के अंदर देखने के लिए ही रखा जाता था। दुनिया तक वो कहानियां कभी पहुंच ही नहीं पाती थीं। इसलिए हमने तय किया कि इंटरनेशनल मार्केट में नीचे से ऊपर जाने के बजाय हम टॉप टू डाउन जाएंगे।

हम इंटरनेशनल मार्केट से शुरू करेंगे और फिर भारत आएंगे। यह बात मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे बहुत खुशी, गर्व और संतोष है कि द बंगाल फाइल्स अमेरिका के लोगों तक पहुंचेगी — पॉलिसी बनाने वाले, कांग्रेस सदस्य, सीनेटर, मीडिया से जुड़े लोग, ब्लैक कम्युनिटी, यहूदी समुदाय और दुनिया की अलग-अलग जातियों और धर्मों से जुड़े लोग इस फिल्म को देखेंगे। और वे समझ पाएंगे कि जब किसी समुदाय को हज़ार सालों तक प्रताड़ित किया जाता है, तो उसका क्या असर होता है। साथ ही, यह फिल्म यह भी संदेश देती है कि दुनिया के हर नागरिक के लिए इंसानियत की रक्षा करना कितना ज़रूरी है।
और यही बात ये फिल्म कहती है, और इसी वजह से मैं इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। वहां के सभी लोकल ऑर्गनाइज़र और हमारे नेशनल पार्टनर्स कोहना और GKPD इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। ये सारा काम सिर्फ वॉलंटियर्स कर रहे हैं, ये कोई कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं है। ये पूरी तरह से एक सेवा भावना से किया जा रहा चैरिटी और नॉन-प्रॉफिट प्रयास है, जिसमें वो लोग जुड़े हैं जो सच्चाई दिखाने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।”
द बंगाल फाइल्स की मांग विदेशों में ज़बरदस्त तरीके से बढ़ रही है। इसी वजह से डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री से कई देशों में प्रीमियर कराने की मांग की जा रही है। इससे साफ है कि ये फिल्म सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि बाहर भी लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसे लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुआ द बंगाल फाइल्स का टीज़र अपने दमदार और तीखे विजुअल्स की वजह से हर तरफ चर्चा में आ गया है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इसे खूब सराहा है। हालांकि महाकाली को आग की लपटों में दिखाने वाला एक सीन थोड़ा विवादों में आ गया, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म पूरी रिसर्च के आधार पर बनाई गई है। टीज़र में कही गई एक लाइन “अगर कश्मीर ने आपको दुखी किया, तो बंगाल आपको सता देगा” ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा है। द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्टेड किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विवेक की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

×
Date : 27 June 2025 Posted By : EDITOR
विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर!
News Image

विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स का अमेरिका में होंगे 10 बड़े प्रीमियर! 

द बंगाल फाइल्स के अमेरिका में होने वाले 10 बड़े प्रीमियर पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने की खुलकर, जानें क्या कहा

Mumbai: इंडियन सिनेमा के सबसे साहसी फिल्ममेकर्स में से एक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेबाक अंदाज़ और दबी हुई सच्चाइयों को सामने लाने वाले कहानी कहने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। द ताशकंद फाइल्स और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के बाद अब वह अपनी 'ट्रुथ ट्रिलॉजी' की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स लेकर आ रहे हैं। यह मच अवेटेड फिल्म भारत के इतिहास के एक और छिपे हुए हिस्से से परदा हटाने जा रही है। बढ़ती उत्सुकता के बीच मेकर्स ने अमेरिका में 10 बड़े मेगा प्रीमियर की घोषणा की है, जो 19 जुलाई को न्यू जर्सी से शुरू होंगे और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में समाप्त होंगे। इस प्रीमियर टूर में शिकागो, अटलांटा, वाशिंगटन डीसी, रैले, टाम्पा, फीनिक्स, लॉस एंजेलेस और सैन फ्रांसिस्को बे एरिया जैसे अहम शहरों में खास स्क्रीनिंग रखी गई है। इस बारे में बात करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री कहते हैं, "जब मैंने अपनी ट्रिलॉजी की पहली फिल्म द कश्मीर फाइल्स बनाई थी, तभी मुझे ये एहसास हो गया था कि भारतीय फिल्में दुनिया में भारत के लिए कोई बड़ा नैरेटिव बनाने के लिहाज़ से ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में काम नहीं कर रही हैं। इसलिए हमने तय किया कि अपनी फिल्मों को भारत में रिलीज़ होने से पहले ही दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिखाएंगे। हमने द कश्मीर फाइल्स की सफलता देखी है, और इसकी शानदार और पहले कभी न देखी गई सफलता को महसूस किया है।
क्योंकि ये वो कहानियां थीं जिन्हें लोग जानना चाहते थे, ये वो सच थे जिन्हें लोग सुनना चाहते थे, लेकिन कोई उन्हें बता नहीं रहा था। जिन फिल्मों में सच होता था, उन्हें छोटा बना दिया जाता था, जैसे हमारी फिल्में, और उन्हें सिर्फ देश के अंदर देखने के लिए ही रखा जाता था। दुनिया तक वो कहानियां कभी पहुंच ही नहीं पाती थीं। इसलिए हमने तय किया कि इंटरनेशनल मार्केट में नीचे से ऊपर जाने के बजाय हम टॉप टू डाउन जाएंगे।

हम इंटरनेशनल मार्केट से शुरू करेंगे और फिर भारत आएंगे। यह बात मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे बहुत खुशी, गर्व और संतोष है कि द बंगाल फाइल्स अमेरिका के लोगों तक पहुंचेगी — पॉलिसी बनाने वाले, कांग्रेस सदस्य, सीनेटर, मीडिया से जुड़े लोग, ब्लैक कम्युनिटी, यहूदी समुदाय और दुनिया की अलग-अलग जातियों और धर्मों से जुड़े लोग इस फिल्म को देखेंगे। और वे समझ पाएंगे कि जब किसी समुदाय को हज़ार सालों तक प्रताड़ित किया जाता है, तो उसका क्या असर होता है। साथ ही, यह फिल्म यह भी संदेश देती है कि दुनिया के हर नागरिक के लिए इंसानियत की रक्षा करना कितना ज़रूरी है।
और यही बात ये फिल्म कहती है, और इसी वजह से मैं इसे अमेरिका लेकर जा रहा हूं। वहां के सभी लोकल ऑर्गनाइज़र और हमारे नेशनल पार्टनर्स कोहना और GKPD इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। ये सारा काम सिर्फ वॉलंटियर्स कर रहे हैं, ये कोई कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं है। ये पूरी तरह से एक सेवा भावना से किया जा रहा चैरिटी और नॉन-प्रॉफिट प्रयास है, जिसमें वो लोग जुड़े हैं जो सच्चाई दिखाने वाले सिनेमा को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"
द बंगाल फाइल्स की मांग विदेशों में ज़बरदस्त तरीके से बढ़ रही है। इसी वजह से डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री से कई देशों में प्रीमियर कराने की मांग की जा रही है। इससे साफ है कि ये फिल्म सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि बाहर भी लोगों को खूब पसंद आ रही है और इसे लेकर एक्साइटमेंट तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में रिलीज़ हुआ द बंगाल फाइल्स का टीज़र अपने दमदार और तीखे विजुअल्स की वजह से हर तरफ चर्चा में आ गया है। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने इसे खूब सराहा है। हालांकि महाकाली को आग की लपटों में दिखाने वाला एक सीन थोड़ा विवादों में आ गया, लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म पूरी रिसर्च के आधार पर बनाई गई है। टीज़र में कही गई एक लाइन "अगर कश्मीर ने आपको दुखी किया, तो बंगाल आपको सता देगा" ने लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अब फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पहले से कहीं ज्यादा है। द बंगाल फाइल्स को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्टेड किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म विवेक की 'फाइल्स ट्रिलॉजी' का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture

📰 Generate e-Paper Clip Excel Entertainment Celebrates 6 Years of Mirzapur Season 2 as the Franchise Continues to Rule Pop Culture 6 Years of Mirzapur Season 2: Ritesh Sidhwani & Farhan Akhtar’s Excel Entertainment Shares Special Video to Mark the Milestone As Ritesh Sidhwani and Farhan Akhtar’s Mirzapur Season 2 completes six years, the makers […]