War 2 trailer Hrithik Roshan and Kiara Advani's amazing pairing

War 2’ ट्रेलर में धमाका: ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त जोड़ी ने मचाया धमाल!

War 2’ ट्रेलर में धमाका: ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त जोड़ी ने मचाया धमाल!

Mumbai: War 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है और फैंस हर सीन को बार-बार देख रहे हैं। लेकिन एक सीन ने सभी का ध्यान खींचा है – जिसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। इस सीन में दोनों यूनिफॉर्म में, हथियारों के साथ एक बड़े और अहम मिशन पर दिखाई देते हैं। ट्रेलर के इस हिस्से को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी में ये एक बहुत बड़ा मोड़ होगा। यह कियारा आडवाणी की पहली बड़ी एक्शन फिल्म है, और ऋतिक जैसे दमदार एक्शन स्टार के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने लोगों को दीवाना बना दिया है। बिना डायलॉग के सिर्फ एक्शन के ज़रिए ही इन दोनों की ट्यूनिंग नजर आ रही है – और अब हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म में इन दोनों का रिश्ता क्या होगा। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और इसमें जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में हैं। ‘War 2’ YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला बड़ा चैप्टर है और ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि एक्शन और ड्रामा इस बार दोगुना होगा। 15 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म के लिए अब फैंस और भी ज़्यादा उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

महाराजा म्यूज़िक का नया गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महाराजा म्यूज़िक का नया गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़ Mumbai: महाराजा म्यूज़िक ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रिलीज़ कर दिया है। इस गाने को अश्विन महाराज ने प्रस्तुत किया है और इसके निर्माता भी अश्विन महाराज हैं। गाने में टर्सी एम. फर्नांडिस और […]

Watch BTS Return After Their Hiatus in ‘BTS: The Return’, Streaming March 27, on Netflix

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Watch BTS Return After Their Hiatus in ‘BTS: The Return’, Streaming March 27, on Netflix   Fetching content Mumbai: This feature-length documentary chronicles the long-awaited return of pop royalty, BTS. From acclaimed director Bao Nguyen (The Stringer, The Greatest Night in Pop) and renowned producers, This Machine (Martha, Karol G) […]