Madhya Pradesh - जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कोलार डैम का निरीक्षण किया - Update Now News

Madhya Pradesh – जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कोलार डैम का निरीक्षण किया

 

बांध के वाटर लेवल, मेंटेनेंस, पुल की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने के दिये निर्देश – मंत्री सिलावट

स्थानीय निवासियों की मांग पर पर्यटन की संभावना पर विचार करेंगे

भोपाल – जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कोलार डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान डैम के वाटर लेवल, मेंटेनेंस, पुल की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर वृहद चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री सिलावट ने निरीक्षण के दौरान पुल की सड़क पर गड्ढा देखकर नाराजगी व्यक्त की और डैम के रखरखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पीके शर्मा जी को पुल पर बने गड्ढों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डैम से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करने को कहा। जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को डैम के मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियों को डैम की पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट से स्थानीय लोगो ने पर्यटन गतिवधियो को शुरू करने की बात भी कही, जिस पर मंत्री ने विभाग के अधिकारी को इस पर विचार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने डैम में मछली पालन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि डैम में ज्यादा से ज्यादा मछली उत्पादन हो इसके लिए भी योजना बनाई जाए । जिससे मछली उत्पादन बढ़ सके। मंत्री सिलावट ने कहा की जल है तो कल है’। इस को ध्यान में रखकर योजना बनाएं । कोलार डैम के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पीके शर्मा जी, सीहोर जिले के कार्यपालक यंत्री प्रियंका भंडारी जी सहित अन्य अधिकरी मौजूद रहे।

×
Date : 09 January 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कोलार डैम का निरीक्षण किया
News Image

 

बांध के वाटर लेवल, मेंटेनेंस, पुल की सुरक्षा व्यवस्था ठीक करने के दिये निर्देश - मंत्री सिलावट

स्थानीय निवासियों की मांग पर पर्यटन की संभावना पर विचार करेंगे

भोपाल - जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कोलार डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान डैम के वाटर लेवल, मेंटेनेंस, पुल की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर वृहद चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री सिलावट ने निरीक्षण के दौरान पुल की सड़क पर गड्ढा देखकर नाराजगी व्यक्त की और डैम के रखरखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पीके शर्मा जी को पुल पर बने गड्ढों को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डैम से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम करने को कहा। जल संसाधन मंत्री ने अधिकारियों को डैम के मेंटेनेंस करने के निर्देश दिए। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने विभाग के अधिकारियों को डैम की पानी का ज्यादा से ज्यादा सदुपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री सिलावट से स्थानीय लोगो ने पर्यटन गतिवधियो को शुरू करने की बात भी कही, जिस पर मंत्री ने विभाग के अधिकारी को इस पर विचार करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिलावट ने डैम में मछली पालन को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि डैम में ज्यादा से ज्यादा मछली उत्पादन हो इसके लिए भी योजना बनाई जाए । जिससे मछली उत्पादन बढ़ सके। मंत्री सिलावट ने कहा की जल है तो कल है'। इस को ध्यान में रखकर योजना बनाएं । कोलार डैम के निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर पीके शर्मा जी, सीहोर जिले के कार्यपालक यंत्री प्रियंका भंडारी जी सहित अन्य अधिकरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]

हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip हमारा शरीर लघु ब्रह्मांड, इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मां के गर्भ से आने के बाद शरीर पल-पल बदलता है, योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने का दिया संदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा मैदान पर पंख मैराथन को झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मंच पर […]