MP- जल संसाधन मंत्री सिलावट ने इएनसी ऑफिस का निरीक्षण किया - Update Now News

MP- जल संसाधन मंत्री सिलावट ने इएनसी ऑफिस का निरीक्षण किया

सिंचाई परियोजनाओं को समयावधि में पूर्ण करने और किसानों से संवाद करने के निर्देश दिए।

Bhopal # जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भोपाल में प्रमुख अभियंता ऑफिस पहुकर विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की और विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए की सभी सिंचाई परियोजना के लिए समय सीमा में काम पूर्ण करने के लिए त्रैमासिक रिपोर्ट बनाई जाए। प्रदेश के अधिकतर डैम क्षमता के 80 प्रतिशत और कुछ डैम 70 प्रतिशत तक भर चुके है। यह प्रदेश के किसानों और जनता के लिए उपयोगी होंगे , अभी भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में वर्षा से पानी भराव लगातार जारी है।किसानों को रवी की फसल के लिए पर्याप्त पानी उपब्ध हो सकेगा। नवीन सिंचाई परियोजना के टेंडर करने से पहले संबंधित क्षेत्र में सिंचाई की आवश्यकताओ के आधार ही प्राथमिकता से काम शुरू किया जाये। मंत्री  सिलावट ने कहा की जो सिंचाई परियोजना पूर्ण हो रही है।उनके संबंध में जानकारी अघतन कर लोकारापार्ण के लिए कार्योजना बनाई जाए। मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए की परियोजना के हितग्राही किसानों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाए और किसानों की समस्याओं का पूर्णता निराकरण करने के बाद ही परियोजना का शुभारंभ किया जाए । इसके लिए हितग्राही किसानों से चर्चा की जाए और परियोजना के संबंध में किसानों को व्यापक जानकारी दी जाए । प्रमुख अभियंता श्री डावर ने बताया की कुंडलियां परियोजना में 20 हजार हेक्टेयर की सिंचाई होगी जिसका लोकार्पण अक्टूबर में किया जाना प्रस्तावित है। मोहनपुरा कुंडलियां परियोजना से कुल 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है जिसमे से कुंडलियां परियोजना पूर्ण हो चुकी है। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता ऑफिस का निरीक्षण किया मंत्री श्री सिलावट ने जल संसाधन भवन का औचक निरीक्षण किया और भवन में साफ सफाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। और कार्यालय प्रमुख को कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आगंतुक की प्रवेश रजिस्टर में इंट्री करने को कहा । मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियो को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी को मास्क लगाने और सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए बाहर ही डिस्पेंसर भीं लगाया जाने के निर्देश दिए।
मंत्री श्री सिलावट ने विभाग की संचालित परियोजना की अघतन जानकारी को प्रदर्शित किया जाए और उसके संबंध में बुकलेट भी जारी की जाए।

×
Date : 15 September 2021 Posted By : EDITOR
MP- जल संसाधन मंत्री सिलावट ने इएनसी ऑफिस का निरीक्षण किया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]

Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh: VIT भोपाल यूनिवर्सिटी में 3 अक्टूबर को होगा 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (रिटायर्ड) मुख्य अतिथि और इन-स्पेस (IN-SPACe) के निदेशक डॉ. विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। विभिन्न संकायों के 3571 विद्यार्थियों को दी जाएगी डिग्री, 21 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल। सीहोर […]