स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हमें एक इकोसिस्टम बनाना होगी - Update Now News

स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हमें एक इकोसिस्टम बनाना होगी

स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हमें एक इकोसिस्टम बनाना होगी

पीएम मोदी ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने शो को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में हो रही उथल-पुथल और अनिश्चितता के बावजूद भारत की विकास दर आकर्षक है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए हैं, जो सबको साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने
कहा कि विकास के लिए आत्मनिर्भरता बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। आज देश का नागरिक स्वदेशी से जुड़ रहा है। उन्होंने पर जोर दिया कि स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हमें एक इकोसिस्टम बनाना होगा। छोटे व्यापारियों को मुख्यधारा में शामिल किया गया है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लागू होने के बाद, पीएम मोदी पहली बार यूपी आए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, सभी समुदायों और जातियों को दिपावली का यह तोहफा मिला है। पिछले चार दिनों में बाजारों में एक नई रौनक देखे को मिल रही है। उपभोक्ता बाजारों की ओर दौड़ पड़े हैं। यह हमारे ओडीओपी क्षेत्र के उद्योगपतियों के लिए एक नई संजीवनी साबित हुआ है।
योगी ने कहा कि यह यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का तीसरा संस्करण है। इस आयोजन में 80 देशों के 550 से ज्यादा खरीदार भाग ले रहे हैं। यूपी के सभी 75 जिलों के 2250 से ज्यादा प्रदर्शक भागीदार के रूप में भाग ले रहे हैं। यह देश और दुनिया के सामने यूपी को प्रदर्शित करने का एक बहुत बड़ा मंच है।
बता दें यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। सीएम योगी की अगुवाई में राज्य की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और नवाचार संबंधी सफलताएं ग्लोबल लेवल पर प्रदर्शित की जाएंगी। इस तीसरे संस्करण में 2500 से ज्यादा प्रदर्शकों के शामिल होने का अनुमान है। साथ ही, 500 विदेशी खरीदार और करीब पांच लाख आगंतुक यहां पहुंच सकते हैं।
साल 2023 में आयोजित पहले संस्करण का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था, जबकि दूसरा संस्करण तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने खोला था। इन दोनों आयोजनों में क्रमशः 1,914 और 2,122 प्रदर्शक मौजूद रहे थे और 2,200 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्यात ऑर्डर हासिल किए गए थे। मेले का सबसे बड़ा केंद्र ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पवेलियन’ होगा। यहां 343 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जिनमें भदोही की कालीन कला, फिरोजाबाद का ग्लासवर्क, मुरादाबाद की पीतल कारीगरी और सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी जैसे प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे। यह मंच स्थानीय शिल्पकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का अवसर देगा।
इस बार रूस को पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल किया गया है। 26 सितंबर को रूस-भारत बिजनेस डायलॉग का आयोजन होगा, जहां दोनों देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत से जुड़े लोग, वित्तीय संस्थान और शैक्षणिक जगत के प्रतिनिधि नई संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग अपने 200 वर्गमीटर के पवेलियन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल का लाइव डेमो दिखाएगा। इस पवेलियन में अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं, स्मार्ट डिस्प्ले और एक स्टार्टअप जोन भी मौजूद रहेगा। खानपान के प्रेमियों के लिए ‘स्वाद उत्तर प्रदेश’ थीम के तहत 25 स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां मुरादाबादी दाल, बनारसी पान और लस्सी, पंछी पेठा, जैन शिकंजी, मथुरा पेड़ा और खुर्जा की खुरचन जैसे व्यंजन आगंतुकों को परोसे जाएंगे।
27 सितंबर को राज्य सरकार 27 प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ एमओयू होगा। इस पहल से अंतिम वर्ष के छात्र और पूर्व छात्र परियोजनाओं में भाग ले पाएंगे। उद्योग जगत और बैंकिंग संस्थान उन्हें वित्तीय व रणनीतिक सहयोग भी प्रदान करेंगे। आयोजन में कई ज्ञान-विमर्श सत्र होंगे, जिनमें स्टार्टअप्स, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य, ई-कॉमर्स निर्यात और कौशल विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और थारू लोक परंपराएं शामिल होंगी। इसके साथ ही सूफी संगीत, कथक नृत्य और हल्के संगीत की भी प्रस्तुति दी जाएगी। मंच पर कलाकार दिनेश लाल ‘निरहुआ’, पद्मश्री मालिनी अवस्थी और गायिका प्रतिभा सिंह बघेल जैसी हस्तियां अपनी कला से माहौल को जीवंत बनाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]