West Bengal Election 2021 : ममता बनर्जी अपना मेडिकल रिपोर्ट करे सार्वजनिक - गृह मंत्री अमित शाह - Update Now News

West Bengal Election 2021 : ममता बनर्जी अपना मेडिकल रिपोर्ट करे सार्वजनिक – गृह मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल की सत्ता में आती है तो डेल्टा सुंदरबन क्षेत्र को एक अलग जिला घोषित कर दिया जाएगा। गोसाबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “2015, 2016 और 2019 में दीदी ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार सुंदरबन को जिला घोषित करेगी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अब तक कुछ भी नहीं किया है। यदि इस बार आप लोग भाजपा को जिताते हैं तो हम सत्ता में आने के एक साल के अंदर सुंदरबन को एक अलग जिला बना देंगे।” केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के सत्ता में आने पर सुंदरबन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) यूनिट भी स्थापित करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, “क्या सुंदरबन क्षेत्र को वो सब मिल गया है, जिसके वह योग्य हैं? हमारी सत्ता आने पर हम द्वीप के हर मछुआरे को 3 लाख रुपये का बीमा कवर देंगे। इसके अलावा सरकार मैन्ग्रोव बेल्ट में बाघों की सुरक्षा के लिए भी विशेष पहल करेगी।” शाह ने आगे कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल सरकार सुंदरबन के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है लेकिन हम सुंदरबन क्षेत्र को देश के असाधारण विकसित क्षेत्रों में से एक बना देंगे। बता दें कि सुंदरबन एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो पश्चिम बंगाल के दो जिलों – दक्षिण 24-परगना और उत्तरी 24-परगना से बाहर है। यहां पश्चिम बंगाल पहुंचे अमित शाह जमकर टीएमसी और ममता बनर्जी पर बरसे। मीडिया से बात करते हुए मेदिनीपुर में रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। नंदीग्राम की लड़ाई को लेकर शाह ने कहा कि अगर इतने सारे लोग टूरिस्ट हैं तो मैं ममता बनर्जी को आश्वासन देना चाहता हूं कि अभी वह स्वप्न की दुनिया में जी रही हैं। पुरुलिया में ममता की ओर से अपनी चोट की बात फिर से छेड़ने और बीजेपी की ओर से साजिश रचने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि मुझे लगता है कि ममता को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक कर देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]