डब्ल्यूएफआई प्रमुख अब भी पीएम मोदी के 'सुरक्षा कवच' में - राहुल गांधी - Update Now News

डब्ल्यूएफआई प्रमुख अब भी पीएम मोदी के ‘सुरक्षा कवच’ में – राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अभी भी पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा कवच के भीतर है। अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल लाने वाली बेटियां, सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं! 2 एफआईआर में यौन शोषण के 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद प्रधानमंत्री के सुरक्षा कवच में महफूज! बेटियों के इन हालात की जिम्मेदार मोदी सरकार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह टिप्पणी दो एफआईआर के बाद आई है, जिसमें महिला पहलवानों के सिंह द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का विवरण शामिल था। एफआईआर में पहलवानों ने सिंह द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं का ब्यौरा दिया था। इससे पहले भी, राहुल गांधी नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन 28 मई को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए पहलवानों के समर्थन में सामने आए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि राज्याभिषेक खत्म हो गया है, ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर लोगों की आवाज को कुचल रहा है! ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित प्रमुख भारतीय पहलवानों ने एक नाबालिग सहित महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न को लेकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।

×
Date : 03 June 2023 Posted By : EDITOR
डब्ल्यूएफआई प्रमुख अब भी पीएम मोदी के ‘सुरक्षा कवच’ में – राहुल गांधी
News Image

 

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप सामने आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह अभी भी पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा कवच के भीतर है। अमेरिका के छह दिवसीय दौरे पर आए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 25 अंतरराष्ट्रीय मेडल लाने वाली बेटियां, सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहीं! 2 एफआईआर में यौन शोषण के 15 घिनौने आरोपों वाला सांसद प्रधानमंत्री के सुरक्षा कवच में महफूज! बेटियों के इन हालात की जिम्मेदार मोदी सरकार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यह टिप्पणी दो एफआईआर के बाद आई है, जिसमें महिला पहलवानों के सिंह द्वारा कथित यौन उत्पीड़न का विवरण शामिल था। एफआईआर में पहलवानों ने सिंह द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं का ब्यौरा दिया था। इससे पहले भी, राहुल गांधी नए संसद भवन के उद्घाटन के दिन 28 मई को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए पहलवानों के समर्थन में सामने आए थे। राहुल गांधी ने कहा था कि राज्याभिषेक खत्म हो गया है, 'अहंकारी राजा' सड़कों पर लोगों की आवाज को कुचल रहा है! ओलंपियन बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित प्रमुख भारतीय पहलवानों ने एक नाबालिग सहित महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न को लेकर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]