Narendra Modi who buried Aurangzeb in the soil Sanjay Raut

विवादित बयान : औरंगजेब को मिट्टी में दफना दिया, तू क्याचीज है नरेंद्र मोदी’ – शिवसेना नेता संजय राउत

 

औरंगजेब को मिट्टी में दफना दिया, तू क्याचीज है नरेंद्र मोदी’ – शिवसेना नेता संजय राउत

 

 

नई दिल्ली: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एक बार फिर क्रूर मुगल शासक औरंगजेब का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राउत ने औरंगजेब से पीएम मोदी की तुलना करनते हुए कहा कि औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। कुछ महीने पहले भी उन्होंने पीएम मोदी पर ऐसा ही निशाना साधा था और उनकी तुलना औरंगजेब से की थी।
औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना
संजय राउत ने कहा, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ इसीलिए महाराष्ट्र का एक इतिहास है और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इतिहास देख लीजिए… इसीलिए वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी हैं। उन्होंने कहा, ‘औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है, आप देखिए इतिहास, अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है जहां औरंगजेब का जन्म हुआ। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ इसीलिए वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है।
महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे
राउत ने कहा, ’27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। नरेंद्र मोदी कौन हैं। यह मराठाओं का इतिहास है, यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे।’
पहले भी कर चुके हैं औरंगजेब से तुलना
इससे पहले भी संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की थी। मार्च में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र में पैदा हुआ थे जबकि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ था। गुजरात में जहां पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था, उसी के पास औरंगजेब पैदा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संजय राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमारे विरोधी कीर्तिमान बना रहे हैं। वे लगातार मुझे गालियां दे रहे हैं। आज ही उन्होंने मोदी को 104वीं गाली दी है। औरंगजेब कहकर नवाजा है। लेकिन देश ने अपना मन बना लिया है।

×
Date : 10 May 2024 Posted By : EDITOR
विवादित बयान : औरंगजेब को मिट्टी में दफना दिया, तू क्याचीज है नरेंद्र मोदी’ – शिवसेना नेता संजय राउत
News Image

 

औरंगजेब को मिट्टी में दफना दिया, तू क्याचीज है नरेंद्र मोदी' - शिवसेना नेता संजय राउत

 

 

नई दिल्ली: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एक बार फिर क्रूर मुगल शासक औरंगजेब का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राउत ने औरंगजेब से पीएम मोदी की तुलना करनते हुए कहा कि औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ था। कुछ महीने पहले भी उन्होंने पीएम मोदी पर ऐसा ही निशाना साधा था और उनकी तुलना औरंगजेब से की थी।
औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना
संजय राउत ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ इसीलिए महाराष्ट्र का एक इतिहास है और औरंगजेब का जन्म गुजरात में हुआ था, इतिहास देख लीजिए... इसीलिए वह (गुजरात की) मिट्टी औरंगजेब की है और उस मिट्टी के ये दो व्यापारी हैं। उन्होंने कहा, 'औरंगजेब का जन्म नरेंद्र मोदी के गांव में हुआ है, आप देखिए इतिहास, अहमदाबाद के बगल में दाहोद नाम का गांव है जहां औरंगजेब का जन्म हुआ। गुजरात में औरंगजेब का जन्म हुआ इसीलिए वह हमारे साथ औरंगजेब की तरह बर्ताव कर रहे हैं लेकिन याद रहे कि एक औरंगजेब को हमने इस महाराष्ट्र की धरती में गाड़ा है।
महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे
राउत ने कहा, '27 साल तक औरंगजेब महाराष्ट्र को जीतने के लिए महाराष्ट्र की धरती पर लड़ रहा था। अंत में हमने उस औरंगजेब को महाराष्ट्र की धरती में गाड़ कर उसकी कब्र खोद दी। नरेंद्र मोदी कौन हैं। यह मराठाओं का इतिहास है, यह मराठी का इतिहास है। आप अगर हमारे अंग पर आए तो हम जल उठेंगे। हम सब महाराष्ट्र के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहेंगे।'
पहले भी कर चुके हैं औरंगजेब से तुलना
इससे पहले भी संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की थी। मार्च में प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराष्ट्र में पैदा हुआ थे जबकि औरंगजेब गुजरात में पैदा हुआ था। गुजरात में जहां पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था, उसी के पास औरंगजेब पैदा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संजय राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमारे विरोधी कीर्तिमान बना रहे हैं। वे लगातार मुझे गालियां दे रहे हैं। आज ही उन्होंने मोदी को 104वीं गाली दी है। औरंगजेब कहकर नवाजा है। लेकिन देश ने अपना मन बना लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: उद्योग, रोजगार, कृषि, दुग्ध उत्पादन, पर्यटन और विरासत के संरक्षण में सबसे आगे मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ.यादव युवा वर्ष के पहले ही महीने में 15 जनवरी को सेना दिवस की आकर्षक गतिविधियों का साक्षी बनेगा भोपाल मध्यप्रदेश में 12 लाख करोड़ का निवेश जमीन पर उतरा पौने तीन वर्ष में […]

मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश में MSME सेक्टर को नई ताकत: औद्योगिक विकास के लिए बनेगी अलग कंपनी, निजी निवेशकों को भी औद्योगिक पार्क बनाने की अनुमति  प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए नई “एमएसएमई औद्योगिक विकास कंपनी” का गठन होगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निजी निवेशक भी अब बना सकेंगे […]