What is your status, the collector was removed mp

MP: तुम्हारी औकात क्या है, वाले कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने हटाया, अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी

 

तुम्हारी औकात क्या है, वाले कलेक्टर को मुख्यमंत्री ने हटाया, अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उस कलेक्टर को हटा दिया है जिसने ड्राइवर हड़ताल के दौरान बुलाई गई एक बैठक में ड्राइवर पर कलेक्ट्री का रोब झाड़ते कहा था कि तुम्हारी औकात क्या है। यह वीडियो वायरल हो गया था।

 

 

 

Bhopal: किशोर कुमार कन्याल IAS को कलेक्टर के पद से हटाया, मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि श्री किशोर कुमार कन्याल (भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच) को शाजापुर कलेक्टर के पद से हटकर मंत्रालय वापस बुला लिया गया है। फिलहाल उन्हें कोई काम नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर शुरू श्री रिजु बाफना आईएएस अधिकारी 2014 बैच कलेक्टर नरसिंहपुर को कलेक्टर शाजापुर बनाकर भेजा गया है।
अधिकारियों की ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मुख्यमंत्री ने कहा
इसी के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस प्रकार की भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह गरीबों की सरकार है, मैं खुद एक निर्धन परिवार से आता हूं। उम्मीद है मध्य प्रदेश में आज के बाद कोई भी अधिकारी और कर्मचारी, आम नागरिकों के प्रति इस प्रकार की भाषा का उपयोग नहीं करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्पाइसजेट में 20 फीसद स्टाफ की छंटनी, आर्थिक संकट गहराया सीनियर अफसरों को महीनों से वेतन नहीं, बेड़े में महज 13 अपने विमान बचे, मार्केट शेयर भी घटा नई दिल्ली । देश की निजी एयरलाइन स्पाइसजेट गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। परिचालन क्षमता में गिरावट के बीच […]