CM Dr Yadav visits invitation Ram Mandir Darshan in Ayodhy

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा रोड भानपुर स्थित पारसधाम कॉलोनी में पहुंचे और वहां श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण टोली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना करके कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोगों ने भारी उत्साह से स्वागत किया। यात्रा में भानपुर क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। आमंत्रण को लेकर आमजनों में काफी उत्साह दिखा। श्री के.एल. शर्मा और श्री राजेश जैन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जनता में काफी उत्साह है एवं जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी आमजनों को 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर समर्पित कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सुश्री रजनी प्रजापति, श्रीमती पूनम प्रजापति और श्रीमती तारा सेन ने तिलक कर पूरे मोहल्ले में रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

×
Date : 03 January 2024 Posted By : EDITOR
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारसधाम कॉलोनी पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए
News Image

 

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदिशा रोड भानपुर स्थित पारसधाम कॉलोनी में पहुंचे और वहां श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत आमंत्रण टोली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों के घरों पर पहुंचकर अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए आमंत्रण कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में पूजा अर्चना करके कलश यात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लोगों ने भारी उत्साह से स्वागत किया। यात्रा में भानपुर क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। आमंत्रण को लेकर आमजनों में काफी उत्साह दिखा। श्री के.एल. शर्मा और श्री राजेश जैन भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए जनता में काफी उत्साह है एवं जनता के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी आमजनों को 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर समर्पित कर देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सुश्री रजनी प्रजापति, श्रीमती पूनम प्रजापति और श्रीमती तारा सेन ने तिलक कर पूरे मोहल्ले में रंगोली सजाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore

📰 Generate e-Paper Clip Castrol India and Eicher Group Foundation celebrate truck drivers in Indore Indore: Vivekananda Foundation Trust (VFT), in association with Castrol Indiahosted a special driver welfare and stakeholder engagement programme at Eicher Khel Adda in Indore under the Castrol Sarathi Mitra initiative in Indore on 18th November 2026. The event brought together […]

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों […]