White Oak Capital Asset Management Indore

Madhya Pradesh – Indore : व्‍हाइटओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट ने इंदौर, मध्‍यप्रदेश में अपना कार्यालय खोला

व्‍हाइटओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट ने इंदौर, मध्‍यप्रदेश में अपना कार्यालय खोला

इंदौर: व्‍हाइटओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने आज न्यू पैलेशिया, ज़ंजीरवाला स्क़्वेअर के पास, इंदौर, मध्‍यप्रदेश में अपने कार्यालय के शुभारंभ की घोषणा की है। यह पहल भारत के टी30 स्थानों को कवर करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। यह कदम फिजिकल, वर्चुअल और डिजिटल चैनलों समेत सभी माध्यमों में उपस्थिति के जरिए एक उच्च समावेशन प्राप्त करने में मदद करेगा।
एएमएफआई के नए आंकड़ों के अनुसार, मध्‍यप्रदेश में मार्च 2022 में औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एएयूएम) की राशि लगभग ₹ 53,800 करोड़ थी, जो भारत में म्‍यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) का लगभग 1.40% है। बड़ी आबादी और बढ़ती वित्तीय जागरूकता के साथ, मध्‍यप्रदेश कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। जीडीपी के मुकाबले भारत का म्यूचुअल फंड एयूएम सिर्फ 12% है, जो विश्व स्तर पर अन्य बड़े बाजारों की तुलना में कम है और अगले कुछ वर्षों में इसके दहाई अंकों में बढ़ने की उम्मीद है और इसमें गैर-महानगरीय क्षेत्रों का योगदान तेजी से बढ़ने की संभावना है।
इस विकास पर अपनी बात रखते हुए व्हाइटओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफीसर श्री प्रतीक पंत ने कहा, “हम मध्‍यप्रदेश के इंदौर और अन्य हिस्सों के लोगों को अपने उत्‍पाद और एडवायजरी प्रदान करने के लिये उत्‍साहित हैं। व्‍हाइटओक कैपिटल एएमसी पहले ही वितरकों को शामिल कर चुकी है और अगले 12 से 18 महीनों में देश के 80 शहरों में लगभग 100 शाखाएं खोलने की योजना में है। कंपनी खुदरा निवेशकों को सर्वोत्तम श्रेणी के निवेश उत्पाद प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। हमने देखा है कि इक्विटी निवेश नॉन-मेट्रो शहरों में भी ज्‍यादा से ज्‍यादा भरोसा प्राप्‍त कर रहा है। यह बुनियादी ढांचा मध्‍यप्रदेश राज्य में निवेशकों की मांगों को पूरा करने और वितरण चैनल को मजबूत करने में मदद करेगा।”
व्हाइटओक म्यूचुअल फंड ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के साथ अपने पहले एनएफओ के लिए आवेदन किया है। एनएफओ का अनुमोदन और फिर शुरुआत जल्द होने की उम्मीद है। नवंबर 2021 में, व्हाइटओक कैपिटल ग्रुप ने यस एएमसी की संपत्ति का अधिग्रहण पूरा किया था।

×
Date : 27 May 2022 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore : व्‍हाइटओक कैपिटल एसेट मैनेजमेंट ने इंदौर, मध्‍यप्रदेश में अपना कार्यालय खोला
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]