Women's cricket needs to improve in all departments Majumdar

महिला क्रिकेट को सभी विभागों में सुधार करना होगा : मजूमदार

महिला क्रिकेट को सभी विभागों में सुधार करना होगा : मजूमदार

– अपनी रणनीति पर भी दोबारा विचार करना होगा

लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा है कि टीम को अभी खेल के तीनों विभागों बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार की जरुरत है। अमोल के अनुसार टीम टी20 विश्वकप में इन सभी क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन नहीं कर पारी जिसके कारण ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही कहा कि टीम का सामूहिक प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा जिसकी ऐसे बड़े टूर्नामेंट में उम्मीद की जाती है। मजूमदार ने भविष्य की रणनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें अपनी रणनीति और अपने टी20 खेल पर नए सिरे से विचार करना होगा। हमें गहराई से यह तय करने की जरूरत है कि भविष्य में हम किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरने जा रहे हैं। इससे साफ है कि अब टीम में बदलाव होने तय है।
कोच के अनुसार पूरे टूर्नामेंट में टीम की कमजोरियां सामने आई हैं1 उन्होंने कहा, अगर मुझे कुछ खास बातों पर ध्यान देना हो, तो मुझे लगता है कि हमें अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा हमें बल्लेबाजी में भी थोड़ा और आक्रामक होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Global Chess League Franchise Mumba Masters Enters Multi-Year Title Partnership with Fintech Platform CheQ The franchise will compete as CheQ Mumba Masters from Season 4, with a focus on engaging India’s growing chess audience Bengaluru : CheQ, India’s leading credit card management platform, has entered into a multi-year title partnership […]

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में […]