World Cup 2023 Team India's great start

World Cup 2023: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, केएल-कोहली के आगे ऑस्ट्रेलिया नतमस्तक

 

चेन्नई। भारत ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज किया है। भारत ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने 200 रन का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत ने महज 2 रन पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन को पहले ओवर में मिशेल स्टार्क ने आउट किया। वहीं, जोश हेजलवुड ने दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर को अपने जाल में फंसाया। तीनों खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। ऐसे में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और भारत की डूबती नैया पारी लगाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की दमदार साझेदारी की। कोहली 38वें ओवर में हेजलवुड का शिकार बने। उन्होंने 116 गेंदों में 6 चौकों के जरिए 85 रन की पारी खेली। राहुल 115 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या 8 गेंदों में नाबाद 11 रन जुटाए। राहुल और पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 34 रन की अटूट पार्टनरशिप की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सूर्यकुमार विश्व क्रिकेट के सबसे सफल टी20 कप्तान बने रोहित दूसरे नंबर पर खिसके मुम्बई । भारतीय टीम की टी20 विश्वकप में खिताबी जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव इस प्रारुप के सबसे सफल कप्तान बन गये हैं। एशिया कप और टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार […]

स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱स्विस ओपन में भाग नहीं लेंगी सिंधु श्रीकांत और प्रणय से भारत को रहेंगी उम्मीदें बासेल । भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगी। सिंधु के नहीं होने से इस टूर्नामेंट में एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत से ही भारत को […]