World's first CNG-powered scooter introduced

दुनिया का पहला सीएनजी से चलने वाला स्कूटर पेश

दुनिया का पहला सीएनजी से चलने वाला स्कूटर पेश

नई दिल्ली । टीवीएस मोटर्स ने भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में दुनिया का पहला सीएनजी से चलने वाला स्कूटर पेश किया। यह स्कूटर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। टीवीएस जुपिटर 125 सीएनजी नामक इस स्कूटर को खासतौर पर ज्यादा माइलेज और किफायती सफर के लिए डिजाइन किया गया है।
यह स्कूटर 1.4 किलोग्राम क्षमता वाले सीएनजी टैंक के साथ आता है, जो इसकी अंडरसीट बूट स्पेस में सुरक्षित रूप से फिट किया गया है। इसे प्लास्टिक पैनल से ढककर सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। डिजाइन की बात करें तो यह पारंपरिक जुपिटर 125 जैसा ही दिखता है, लेकिन इसके पावरट्रेन और मैकेनिज्म में बड़े बदलाव किए गए हैं। स्कूटर में सीएनजी की रीफिलिंग के लिए फिलर नोजल और प्रेशर गेज दिया गया है, जिससे इसे आसानी से भरा जा सकता है। इसके अलावा, इस स्कूटर में 2 लीटर क्षमता वाला एक पेट्रोल टैंक भी मौजूद है, जिसे फर्श बोर्ड पर फिट किया गया है।
स्कूटर में सीएनजी से पेट्रोल मोड में स्विच करने के लिए एक डेडिकेटेड बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही ईंधन मोड बदल जाएगा। इस स्कूटर में अन्य प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जैसे साइड स्टैंड इंडिकेटर, एलईडी हेडलाइट, और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट। यह स्कूटर आम आदमी के लिए एक बेहतरीन और किफायती विकल्प साबित हो सकता है, जो कम खर्च में लंबी दूरी तय करने में सक्षम होगा। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सीएनजी पर 84 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देगा, जबकि पेट्रोल और सीएनजी दोनों के मिश्रित उपयोग से यह 226 किलोमीटर की कुल ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Airtel-एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Airtel- एयरटेल के 37.6 करोड़ ग्राहकों को डुओलिंगो देगा 12 महीने का सुपर सब्सक्रिप्शन एआई आधारित वीडियो कॉल की मदद से रीयल-टाइम अभ्यास और अपनी जरूरतों के अनुरूप सीखने की सुविधा प्रदान करते हुए, यह साझेदारी भारत भर में लाखों लोगों को नई भाषाएं सीखने और उनमें दक्षता हासिल करने […]

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक […]