येशा रघानी ने बेहतरीन फैशन के सीक्रेट बताये और अपने फैन्‍स को दिये मेकअप टिप्‍स - Update Now News

येशा रघानी ने बेहतरीन फैशन के सीक्रेट बताये और अपने फैन्‍स को दिये मेकअप टिप्‍स

 

बतौर अभिनेत्री येशा रघानी के टैलेंट से सभी वाकिफ हैं। सबके दिलों की धड़कन अभिषेक निगम के साथ येशा ने एक्टिंग के साथ-साथ फैशन के अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Mumbai: सोनी सब के ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ में एक उभरती हुई अभिनेत्री की भूमिका निभा रही येशा यूं तो एक आम लड़की की तरह ही हैं लेकिन उनमें फैशन की जबर्दस्‍त समझ है। उन्‍होंने अपने फैन्‍स के साथ कुछ आसान और स्‍टाइलिश फैशन को लेकर टिप्‍स भी साझा किये हैं। साथ ही ये टिप्‍स उन लोगों के लिये भी है जो खुद को संवारना तो चाहती हैं लेकिन उन्‍हें नहीं पता कि शुरूआत कैसे की जाये।

जारा की भूमिका निभा रहीं येशा रघानी कहती हैं, ‘’फैशन और मेकअप का चोली-दामन जैसा साथ है। यदि किसी को फैशन के बारे में जानने में दिलचस्‍पी है तो वे अपने आप ही मेकअप को तवज्‍जो देने लगती हैं या जिन्‍हें मेकअप में है वो फैशन को। फैशन का दूसरा नाम कम्‍फर्ट है और मैं सिर्फ उन फैशन ट्रेंड्स को मानती हूं, जो मुझे आरामदायक लगता है । विंटेज स्‍टाइल को लेकर मेरे दिल में एक खास जगह है, यह बेहद ही खूबसूरत होते है। चूंकि, मैंने स्‍टालिंग के बारे में पढ़ा है, तो मैं हमेशा इस बात का ध्‍यान रखती हूं कि मैं जो कुछ भी खरीदूं चाहे वह स्‍कर्ट हो या फिर स्‍कार्फ, उसे कई तरीकों से पहन सकूं। मैं उन्‍हें अलग-अलग मौकों पर कई तरीकों से पहनने की कोशिश करती हूं। मुझे हमेशा ही स्‍वेटशर्ट और पायजामा पहनना पसंद है और मैं जो कुछ भी पहनती हूं उसमें मेरे उस दिन के मूड की झलक मिलती है। जारा के किरदार ने मेरे जीवन में काफी कुछ बदला है, मुझे उसकी स्‍टाइलिंग बहुत पसंद है और जिस तरह का उसका ग्‍लैमर है। फैशन और मेकअप के मामले में मैं अपने किरदार से काफी कुछ सीख रही हूं। वह आगे कहती हैं, ‘’मुझे अपनी बहनों से मे‍कअप टिप्‍स मिलता है, वो मुझे हमेशा ही आसान चीजें करने की सलाह देती हैं। बाहर जाते समय मैं अपने मेकअप में उन टिप्‍स को आजमा सकती हूं। ऐसी ही एक टिप है कि मैं टिंट का काफी ज्‍यादा इस्‍तेमाल करती हूं और इससे आपके चेहरे को फ्रेश लुक मिलता है।‘’ ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Imagine If’s Kaliyug Rising – The Beginning, directed by award winning filmmaker Prataya Saha, becomes India’s only film in Global Top 10 Mumbai: In a landmark moment for Indian AI cinema, Kalyug Rising – The Beginning secured a spot among the Top 10 at the prestigious Higgsfield “Make Your Action” […]

आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू”

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटे के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, शेयर की बेहद क्यूट फोटो, बोले- “हैप्पी बर्थडे मेरे चिन्नी बाबू” Mumbai: आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की एक प्यारी सी झलक […]