Youth jumps into dam from a height of 30 feet to make

झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’

झांसी: सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए स्टंट करना झांसी के एक युवक को भारी पड़ गया। रक्सा थाना क्षेत्र के पहूज बांध में 32 वर्षीय युवक ने करीब 30 फीट की ऊंचाई से पानी में छलांग लगा दी। जिस जगह वह गिरा, वहां पानी की गहराई काफी कम थी और नीचे चट्टानी सतह थी। हादसे में युवक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पानी में डूबने की स्थिति बनने पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। फिलहाल उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। युवक अपने दोस्तों के साथ पहूज बांध घूमने गया था। इसी दौरान रील बनाने के लिए उसने बांध के व्यू पॉइंट से छलांग लगा दी। उसके दोस्तों ने इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया था। रक्सा थाना क्षेत्र के परवाई गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार मनौरिया (32) अपने दोस्तों के साथ पहूज बांध पहुंचा था। बताया गया कि बांध के बाईं ओर बने व्यू पॉइंट पर सुरक्षा के लिए रेलिंग लगी हुई थी।

×
Date : 08 September 2026 Posted By : EDITOR
झांसी में रील बनाने के लिए 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोनों पैर टूटे; बोला- ‘अब कभी स्टंट नहीं करूंगा’
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]