जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला - Update Now News

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आईईडी विस्फोट टला

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और सात लोगों को गिरफ्तार कर आईईडी विस्फोट से होने वाली बड़ी तबाही को रोकने में कामयाबी प्राप्त की है। गिरफ्तार होने वाले ज्यादा लोग सोशल मीडिया के जरिए कट्टर बने और आतंकवाद गतिविधि में शामिल हुए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले कुछ दिनों में अवंतीपोरा पुलिस ने दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो आईईडी विस्फोटों की योजना बना रहे थे। मॉड्यूल में से एक जैश-ए-मोहम्मद समूह से था, जो पंपोर क्षेत्र में या कहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार बम विस्फोट की योजना बना रहा थी। उन्होंने कहा, “बीए प्रथम वर्ष के छात्र साहिल नजीर को टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया एप के माध्यम से आतंकवादी सेकंड हैंड कार का प्रबंधन करने के लिए कई दिनों से प्रेरित कर रहे थे। “उन्हें पैसे दिए गए और उत्तरी कश्मीर से लाए जा रहे विस्फोटकों को वाहन पर आधारित आईईडी हमले के लिए कार पर फिट किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱वर्ल्ड चैंपियन बनते ही भावुक हुए सूर्यकुमार यादव, तिरंगा लहराकर चूमी पिच की मिट्टी अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. जैसे ही मैच का आखिरी विकेट गिरा और भारत की ऐतिहासिक […]

राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति विवाद पर मोदी बोले- ममता को जनता सबक सिखाएगी:ये राष्ट्रपति का नहीं संविधान का अपमान UNN: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में देश और नारी शक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के लिए TMC को माफ नहीं करेगी, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। PM नई […]