Haryana: हरियाणा में बनी रहेगी मनोहर लाल खट्टर सरकार - Update Now News

Haryana: हरियाणा में बनी रहेगी मनोहर लाल खट्टर सरकार

नई दिल्ली। हरियाणा में मनोहर लाख खट्टर सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। लेकिन कांग्रेस को उनके ही लोगों ने झटका दे दिया। इसी का नतीजा रहा कि अविश्वास प्रस्ताव के वोटिंग के बाद मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने विश्वास मत जीत लिया। हरियाणा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कराए गए वोटिंग के पक्ष में 32 सदस्यों ने वोट डाले। जबकि मनोहर लाल खट्टर की सरकार के पक्ष में 55 वोट पड़े। इसके बाद विधानसभ अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने मनोहर लाल खट्टर सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
अविश्वास प्रस्ताव पर हरियाणा विधानसभा में बहस के दौरान ही कांग्रेस को लग गया था कि उनका यह प्रस्ताव गिर जाएगा। मनोहर लाल खट्टर ने दावा किया था कि उनकी सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। जबकि कांग्रेस के नेता इस बात को विधानसभा में दोहरा रहे थे कि मनोहर लाल खट्टर सरकार ने प्रदेश में लोगों का विश्वास खो दिया है ऐसे में इस सरकार को जाना होगा। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मनोहर लाल खट्टर की सरकार को कई नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]