14 Highways will connect UP-MP Chhattisgarh and Rajasthan

4 राज्यों को मिली रफ्तार की सौगात, UP-MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ेंगे 14 Highway

मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों और सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए 14 नई सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। इन सड़क मार्गों में एमपी को यूपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से जोड़ने वाली सड़कें भी शामिल हैं। इस परियोजना की कुल लागत 2768.72 करोड़ रुपये आएगी।

Bhopal: मध्य प्रदेश, यूपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच सड़कों का जाल बिछने वाला है। इन राज्यों के बीच औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाने और खनिज के सुगम परिवहन के लिए एमपी में 14 नई अंतरराज्यीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनमें पांच सड़कें एमपी को यूपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जोड़ेंगी। वहीं उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन-मक्सी सड़क को फोर लेन किया जाएगा। इन 14 सड़कों के लिए निविदा जारी कर दी गई है। इनके निर्माण की लागत 2768.72 करोड़ रुपये की आएगी। न्यू डेवलपमेंट बैंक से लोन लेकर इस धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।
यूपी को एमपी से जोड़ने के लिए सड़क
उत्तर प्रदेश को एमपी से जोड़ने वाली सड़क की लंबाई 58.32 किमी होगी। यह सड़क बछोन-चंदला सरवई-गोरिहार-चंद्रपुरा होते हुए जाएगी और यूपी के बांदा में मटोंद को जोड़ेगी। इसके बनने से दोनों राज्यों के बीच औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी।
छत्तीसगढ़ को जोड़ने के लिए सड़क
मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ने के लिे 46.53 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क एमपी के अनूपपुर के गढ़ासरई से छत्तीसगढ़ के मुगेंली के पंडरिया तक जाएगी। इस सड़क के निर्माण के बाद दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा।
राजस्थान और एमपी के बीच तीन सड़क मार्ग
मध्य प्रदेश से तीन सड़कें राजस्थान सीमा से होते हुए तीन जिलों से जुड़ेंगी। एक सड़क एमपी में सिंगरौली जिले के नीमच से होते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ तक जाएगी। दूसरी सड़क एमपी के झाबुआ जिले में थांदला से होते हुए राजस्थान के बासवाड़ा जिले के कुशलगढ़ को जोड़ेगी। तीसरा सड़क मार्ग गुना फतेहगढ़ से राजस्थान के बारा जिले के पारोन को जोड़ेगा। इसके अलावा एक अन्य सड़क मार्ग थांदला कुशलगढ़ की ओर जाते हुए भी बनाया जाएगा। यह मार्ग दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कोरिडोर को जोड़ेगा।
उज्जैन-मक्सी सड़क होगी फोर लेन
उज्जैन से मक्सी को जोड़ने वाली सड़क को एमपी सरकार फोर लेन करने जा रही है। इस सड़क की लंबाई 36.50 किमी है। इसके दोनों ओर लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पुराने पुल व पुलिया का विस्तार होगा। इसके अलावा ग्रामीण और मवेशियों के गुजरने के लिए सड़क पर अंडर पास का भी निर्माण किया जाएगा।

×
Date : 26 August 2024 Posted By : EDITOR
4 राज्यों को मिली रफ्तार की सौगात, UP-MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को जोड़ेंगे 14 Highway
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]