दिल्ली में 2 ड्रग गिरोह का पदार्फाश, डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त - Update Now News

दिल्ली में 2 ड्रग गिरोह का पदार्फाश, डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग गिरोहों के पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,307 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत पकड़ा गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ड्रग गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। अधिकारी ने कहा, “हमने सुनील को जीटी रोड, मंगल बाजार, दिलशाद गार्डन से पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 362 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और अन्य को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। सुनील ने पुलिस को इलाके के सक्रिय नशा गिरोह के बारे में बताया कि वह अपने साले प्रेम उर्फ आकाश और विकास से नशीला पदार्थ खरीदता था और नंद नगरी में छोटे-छोटे पाउच में बेचता था। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हेरोइन रॉकी और उसकी मां भारती से खरीदी थी। पुलिस ने छापेमारी कर भारती को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन बरामद की। वह मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों मामलों में शामिल पाई गई।

×
Date : 19 December 2022 Posted By : EDITOR
दिल्ली में 2 ड्रग गिरोह का पदार्फाश, डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त
News Image

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने दो अलग-अलग गिरोहों के पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनसे 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1,307 ग्राम हेरोइन जब्त की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत पकड़ा गया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ड्रग गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। अधिकारी ने कहा, "हमने सुनील को जीटी रोड, मंगल बाजार, दिलशाद गार्डन से पकड़ा। उसके कब्जे से कुल 362 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया और अन्य को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। सुनील ने पुलिस को इलाके के सक्रिय नशा गिरोह के बारे में बताया कि वह अपने साले प्रेम उर्फ आकाश और विकास से नशीला पदार्थ खरीदता था और नंद नगरी में छोटे-छोटे पाउच में बेचता था। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हेरोइन रॉकी और उसकी मां भारती से खरीदी थी। पुलिस ने छापेमारी कर भारती को गिरफ्तार कर उसके पास से हेरोइन बरामद की। वह मादक पदार्थो की तस्करी के दर्जनों मामलों में शामिल पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]