2025 Prayagraj Kumbh Mela Mahakumbh Mela no vehicle zone

2025 Prayagraj Kumbh Mela : महाकुंभ मेला क्षेत्र नो वीकल जोन घोषित, अब बनाया नया प्लान

प्रयागराज । महाकुंभ में 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर स्नान पर्व पर अपार भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मेला क्षेत्र को नो-वीकल जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही यातायात डायवर्जन का भी रूट तैयार किया गया है। मेला क्षेत्र में 11 फरवरी को 4 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र में नो-वीकल जोन घोषित रहेगा। शाम 5:00 बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी नो वीकल जोन घोषित किया है। इससे जाम नहीं लगने पाएगा।
मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष यातायात योजना 12 फरवरी को स्नान संपन्न होने तक लागू रहेगी। महाकुंभ में कल्पवास कर रहे श्रद्धालुओं के वाहनों पर भी यह नियम लागू रहेगा। प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और अधिकृत पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।
महाकुंभ आने वाले वाहनों के लिए सभी मार्गों पर कुल 36 पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इन पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालु अपने वाहन को खड़ी कर पैदल संगम स्नान के लिए रवाना होंगे। संगम आने वाले श्रद्धालु जीटी जवाहर से प्रवेश कर काली सड़क से काली रैम्प से होते हुए संगम अपर मार्ग से संगम तक पहुंचेंगे। वहीं वापसी के लिए पैदल संगम क्षेत्र से अक्षयवट मार्ग होते हुए इंटर लाकिंग का इस्तेमाल कर त्रिवेणी मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को वापस जाएंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व सुगम यातायात के लिए अलर्ट किया गया है। सभी अधिकारियों व जवानों को पूरी तरह मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है।

अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन
अयोध्या-प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को शिव बाबा पार्किंग में खड़ी करने के बाद संगम लोवर मार्ग से पैदल होते हुए मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहन
कानपुर-कौशाम्बी की तरफ से आने वाले वाहनों को काली एक्सटेंशन प्लाट नंबर 17 पार्किंग, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज मैदान व दधिकांदो मैदान पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ी कर पैदल जीटी जवाहर चौराहा होते हुए काली मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन
वाराणसी की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन महुआ बाग थाना झूसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग), सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन, नागेश्वर मंदिर पार्किंग, ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग व शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में खड़ी कर पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

लखनऊ-कुंडा की तरफ से आने वाले वाहन
लखनऊ-कुंडा की तरफ से आने वाले वाहनों को गंगेश्वर महादेव कछार पार्किंग, नागवासुकी पार्किंग, बक्शी बाँध कछार पार्किंग, बड़ा बागड़ा पार्किंग व आईईआरटी पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में खड़ी करने के बाद श्रद्धालु पैदल नवास की मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहन
जौनपुर की तरफ से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन चीनी मिल पार्किंग, पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड,समयामाई मंदिर कछार पार्किंग व बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में खड़ी कर पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन
मिर्जापुर की तरफ से आने वाले वाहन देवरख उपरहार पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी, टेंट सिटी पार्किंग मदनुआ/मवईया/देवरख, ओमेंक्स सिटी पार्किंग व गजिया पार्किंग उत्तरी/दक्षिणी में खड़ी कर पैदल अरैल बांध रोड से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

रीवा-बांदा-चित्रकूट की तरफ से आने वाले वाहन
रीवा-बांदा-चित्रकूट से आने वाले वाहन को नवप्रयागम पार्किंग पूर्वी/पश्चिमी/विस्तार, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट पार्किंग यमुना पट्टी, महेवा पूरब/पश्चिम पार्किंग और मीरखपुर कछार पार्किंग में खड़ी कर श्रद्धालु पैदल ओल्ड रीवा मार्ग व न्यू रीवा मार्ग होकर अरैल बांध से मेला में प्रवेश कर सकेंगे।

×
Date : 12 February 2025 Posted By : EDITOR
2025 Prayagraj Kumbh Mela : महाकुंभ मेला क्षेत्र नो वीकल जोन घोषित, अब बनाया नया प्लान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]