21 साल के अफगान क्रिकेटर का धमाल, तोड़ डाला शुभमन गिल का रिकॉर्ड - Update Now News

21 साल के अफगान क्रिकेटर का धमाल, तोड़ डाला शुभमन गिल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) श्रीलंका (AFG vs SL) के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में भले अपने चौथे वनडे शतक से चूक गए हों, बावजूद इसके इस उदीयमान बैटर ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. जादरान ने इस दौरान भारत के युवा सनसनी शुभमन गिल (Shubman Gill) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. दाएं हाथ के बैटर जादरान को अफगानिस्तान का राइजिंग स्टार बताया जा रहा है जो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं. हंबनटोटा में खेले गए पहले वनडे मैच में जादरान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान ने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत में जादरान का अहम योगदान रहा जिन्होंने 98 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए. जादरान ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की 9 पारियों में 500 रन पूरा किए. इस प्रारूप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बैटर्स बन गए हैं. गिल ने 10 पारियों में 500 का आंकड़ा पार किया था. वैसे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 500 का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जानेमन मलान के नाम दर्ज है जिन्होंने 7 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था.

×
Date : 04 June 2023 Posted By : EDITOR
21 साल के अफगान क्रिकेटर का धमाल, तोड़ डाला शुभमन गिल का रिकॉर्ड
News Image

नई दिल्ली. अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) श्रीलंका (AFG vs SL) के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में भले अपने चौथे वनडे शतक से चूक गए हों, बावजूद इसके इस उदीयमान बैटर ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. जादरान ने इस दौरान भारत के युवा सनसनी शुभमन गिल (Shubman Gill) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. दाएं हाथ के बैटर जादरान को अफगानिस्तान का राइजिंग स्टार बताया जा रहा है जो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं. हंबनटोटा में खेले गए पहले वनडे मैच में जादरान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान ने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत में जादरान का अहम योगदान रहा जिन्होंने 98 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए. जादरान ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की 9 पारियों में 500 रन पूरा किए. इस प्रारूप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बैटर्स बन गए हैं. गिल ने 10 पारियों में 500 का आंकड़ा पार किया था. वैसे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 500 का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जानेमन मलान के नाम दर्ज है जिन्होंने 7 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai preparing for a Big Bash League scorcher

📰 Generate e-Paper Clip Chennai preparing for a Big Bash League scorcher UNN: Western Australian showcase events are being held in Mumbai and Delhi, putting WA’s investment, tourism, and creative industries on display This includes promoting the Big Bash League opener set to be played in Chennai with the Perth Scorchers facing off against the […]

भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया UNN: भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी-20 में 127 रन से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 […]