2,273 Indian citizens sent back from America so far in 2026

2026 में अमेरिका से अब तक 2,273 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया: विदेश मंत्रालय

2026 में अमेरिका से अब तक 2,273 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को द्वि-साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग स्‍पष्‍ट करते हुए कहा क‍ि साल 2026 में अब तक अमेरिका से 2,273 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “एक जनवरी 2026 से अब तक अमेरिका से भारत भेजे गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या 2,273 है। वहीं, 2025 में अमेरिका से कुल 3,567 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया था।” उन्होंने बताया, “हम कई विदेशी सरकारों के साथ डिपोर्टेशन से जुड़े मामलों पर काम करते रहते हैं। जब भी कोई मामला हमारे पास आता है, तो हम पूरी जांच-पड़ताल करते हैं ताकि यह पुष्टि की जा सके कि जिस व्यक्ति को वापस भेजा जा रहा है, वह वास्तव में भारतीय नागरिक है या नहीं। जब हमें पूरी तरह से यकीन हो जाता है कि वह भारतीय नागरिक है, तभी हम उसके भारत लौटने की प्रक्रिया में मदद करते हैं।”
भारत लगातार अपनी पुरानी और स्पष्ट नीति दोहराता रहा है कि वह अवैध माइग्रेशन का समर्थन नहीं करता और कानूनी तरीके से माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विदेश मंत्रालय ने पहले भी कहा है, “अगर किसी व्यक्ति के पास किसी देश में रहने का कानूनी दर्जा नहीं है और उस व्यक्ति के बारे में यह दावा किया जाता है कि वह भारतीय नागरिक है, तो हम उसके दस्तावेजों और पृष्ठभूमि की जांच करते हैं। राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बाद ही हम उसे वापस लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाते हैं। अमेरिका से होने वाले डिपोर्टेशन मामलों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]