26-year-old IPS officer died in a road accident

26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग में जॉइनिंग देने जा रहे थे

नई दिल्ली । कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस हर्षवर्धन अपनी पहली पोस्टिंग के लिए ज्वाइनिंग देने जा रहे थे, तभी अचानक हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मध्य प्रदेश निवासी आईपीएस की गाड़ी रविवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर सीएम सिद्धारमैया ने शोक जताया है।
कर्नाटक के हासन जिले से प्राप्त जानकारी अनुसार आईपीएस अफसर हर्षवर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पहली तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दुर्घटना रविवार देर शाम को हुई। हर्षवर्धन जिस पुलिस वाहन से जा रहे थे उसका हासन तालुक के किट्टाने के निकट टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गया।
पुलिस के अनुसार, हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के तौर पर ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोटे आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं हैं।
हादसे का शिकार हुए आईपीएस अधिकारी ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था। इस सड़क हादसे में वाहन चालक मंजे गौड़ा को भी चोटें आईं हैं।

×
Date : 02 December 2024 Posted By : EDITOR
26 वर्षीय आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]