IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले - Update Now News

IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स के 3 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले

 

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले सदस्यों में टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन, गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी और टीम बस का क्लीनर शामिल है। टीम के बाकी सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को टेस्ट किए गए जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई। टीम इस समय दिल्ली में है, जहां उसे लीग के 14वें सीजन में अपना अगला मैच पांच मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। ऐसा माना जा रहा है कि विश्वनाथन, बालाजी और रखरखाव स्टाफ के सदस्य ने अपनी स्थिति की संभावना का पता लगाने के लिए सोमवार सुबह एक नया टेस्ट किया। यदि वे फिर से पॉजिटिव आते हैं, तो उन्हें टीम के बायो-बबल के बाहर आइसोलेशन में 10 दिनों तक रहना होगा। इसके बाद उनका फिर से टेस्ट किया जाएगा। टीम के बायो-बबल में जाने के लिए उन्हें दो बार टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]